फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: man dies after falling from roof accident happened while working in warehouse in Panjra

Chhindwara News: छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, पांजरा में वेयर हाउस में काम करते समय हुआ हादसा

Sat, 18 May 2024 12:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 May 2024 12:08 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना में एक की करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhindwara News:  man dies after falling from roof accident happened while working in warehouse in Panjra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा पांजरा और दूसरा खुटिया झंझरिया में हुआ। पुलिस ने बताया कि लालबाग में रहने वाले 71 वर्षीय मुन्ना पिता गेंदालाल डेहरिया बेल्डिंग का काम करता है। मुन्ना ने अपने बेट के साथ मिलकर चांद के पांजरा में स्थित ईश्वर वेयर हाऊस में सीमेंट सीट लगाने का काम लिया था। यहां पिता-पुत्र काम कर रहे थे, तभी छत पर सीमेंट सीट लगाते वक्त मुन्ना डेहरिया नीचे गिर गए और घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन


करंट से मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
चांद के खुटिया झंजरिया में खेत में काम करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक तार बिछाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी में टीआई रवि अवस्थी ने बताया कि खुटिया झंजरिया निवासी परमाल सल्लाम ने अवैध तरीके से विद्युत कनेक्शन लेकर तालाब में मोटर लगाया था। इस दौरान लापरवाही पूर्वक बिछाए गए विद्युत तारों की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे मजदूर धर्मेन्द्र धुर्वे की करंट लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद खेत मालिक परमाल सल्लाम के खिलाफ धारा 304 ए और विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed