{"_id":"66267d5f8b3c8ab55c08f9db","slug":"chhindwara-middle-aged-man-dies-due-to-bee-attack-swarm-attacked-while-opening-dam-gate-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: मधुमक्खियों के हमले से अधेड़ की मौत, डैम का गेट खोलने के दौरान झुंड ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: मधुमक्खियों के हमले से अधेड़ की मौत, डैम का गेट खोलने के दौरान झुंड ने किया हमला
Mon, 22 Apr 2024 08:38 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:38 PM IST
सार
पांढुर्णा शहर की सीमा पर स्थित वर्धा नदी पर डैम का गेट खोलते वक्त मधुमक्खियों के झुंड ने 55 वर्षीय मुंशीलाल निवासी उप्र नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में मधुमक्खियों के हमले में अधेड़ की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक अधेड़ की मधुमक्खियों के हमले में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना पांढुर्णा इलाके की है।
जानकारी अनुसार पांढुर्णा शहर की सीमा पर स्थित वर्धा नदी पर डैम का गेट खोलते वक्त मधुमक्खियों के झुंड ने 55 वर्षीय मुंशीलाल निवासी उप्र नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि मधुमक्खी ने कई जगह डंक मारा, जिससे उक्त व्यक्ति घायल हो गया, उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि निजी कंपनी द्वारा डैम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मृत व्यक्ति यूपी के बहराइच गांव का निवासी है जो रविवार को ही अपने बेटे का विवाह संपन्न करा कर काम पर लौटा था। कंपनी द्वारा शव को मृतक के गांव ले जाने की जानकारी सिविल अस्पताल से मिली है। विदित हो कि 15 दिन पहले इसी इलाके में ग्राम जटलापुर लिंगा के व्यक्ति पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। उक्त व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी थी। तब जाकर उसकी जान बच पाई थी, मगर आज के घटना ने सभी डैम पर कार्य कर रहे लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।