फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara Innocent child dies due to snake bite snake enters bed and bites him while he is sleeping on ground

Chhindwara News: सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत, जमीन पर सोते समय बिस्तर में घुसकर काटा

Thu, 27 Jun 2024 06:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 06:34 PM IST
सार

सांप के काटने से एक मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान यह घटना घटित हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Chhindwara Innocent child dies due to snake bite snake enters bed and bites him while he is sleeping on ground
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव के ग्राम गोनावाड़ी में जमीन पर सोयी एक 12 साल की मासूम बच्ची को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए मृतिका बालिका रंजना धुर्वे पिता ब्रामन धुर्वे, अपने घर में रोज की तरह जमीन पर सोई थी। तभी देर रात उसे सांप ने काट लिया। सुबह तक बालिका की मौत हो चुकी थी। बाद में परिजनों ने सांप को ढूंढकर मार डाला। अस्पताल ले जाने से पहले ही बालिका की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, जिस सांप ने मासूम को काटा उसकी पहचान कोड़ियां सांप के रूप में की गई है। पुलिस एएसआई मंगलेश्वर सिंह परिहार मौके पर पंचनामा कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बिस्तर में छुपकर बैठा था सांप
परिजनों ने बताया कि सुबह सांप को जब ढूंढा गया तो वह बिस्तर में ही छुपकर बैठा था। बाद में उसे मार दिया गया। लगातार सर्पदंश की घटना बारिश के बाद बढ़ने लगी है। बारिश के समय लगातार सांप लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं तथा लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी भरकर लौट रही बालिका को सांप ने डसा
सागर जिले के उपनगर मकरोनिया थाना अंतर्गत बड़तूमा में रहने वाली आठ साल की बालिका को सांप ने डस लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया है।

जानकारी के अनुसार, बड़तूमा वार्ड क्रमांक आठ में रहने वाले नरवद पिता झब्बू सौर की बेटी गीता सौर उम्र आठ साल पानी भरने के लिए गई थी। पानी भरकर वापस घर लौट रही थी। तभी घर के बाहर पत्थर की दीवार के पास गीता को सांप ने डस लिया, जिससे वह बेहोश हो गई।


घटना देख परिवार वाले तत्काल बालिका को लेकर मकरोनिया अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया। मकरोनिया पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया है। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed