फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara Cow smugglers who fled after breaking toll plaza caught Bajrang Dal and police team in Singodi

Chhindwara: टोल प्लाजा तोड़कर भागे गोवंश तस्कर, बजरंग दल और पुलिस टीम ने सिंगोड़ी में पकड़ा, 45 गोवंश छुड़ाए

Mon, 29 Jan 2024 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 09:48 PM IST
सार

टोल प्लाजा तोड़कर गोवंश तस्कर भाग गए। वहीं, बजरंग दल और पुलिस की टीम ने सिंगोड़ी में ट्रक को पकड़ लिया और 45 गोवंश को छुड़ाया।

विज्ञापन
Chhindwara Cow smugglers who fled after breaking toll plaza caught Bajrang Dal and police team in Singodi
बजरंग दल और पुलिस टीम ने सिंगोड़ी में पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में सोमवार सुबह आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गोवंश से भरा आयसर वाहन नरसिंहपुर से आ रहा है। तभी हिंदु संगठनों की मुस्तैदी के चलते गोवंश से भरा ट्रक क्रमांक CG-04 NZ-1776 को बैरिकेट लगाकर सिंगोड़ी बायपास में रोकने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक नहीं रूका।

विज्ञापन


फिर बनगांव में ट्रकों का जाम लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक इतना शातिर निकला कि ट्रक घुमाकर फिर सिंगोड़ी की तरफ भागने लगा। ट्रक चालक ने फिर सिंगोड़ी चौकी में ट्रक रोका, जिसमें तीन गोवंश तस्कर बैठे थे। ट्रक खोलकर देखा गया तो उसमें डबल पार्टिशन में क्रूरतापूर्वक गोवंश भरे हुऐ थे। ये भूखे प्यासे थे, इन गोवंशों को महाराष्ट्र कत्लखाना वध हेतु ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


सिंगोडी पुलिस के सहयोग से सभी गोवंश को कृष्ण बलराम गौशाला पटनिया में सुरक्षित उतार दिया गया है। कुल 46 गोवंश, जिसमें तीन की दम घुटने से मौत हो गई। इस दौरान धर्मेंद्र राजपूत, विजय गौली, शिवम डेहरिया ने गाड़ी का पीछा किया। वहीं, सिंगोड़ी चौकी प्रभारी की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने गौतस्करी कर रहे आरोपी इमरान मियां (28) निवासी करोंद भोपाल, असलम मोहम्मद (45) निवासी विदिशा, सफीक अहमद (45) निवासी अशोका गार्डन भोपाल को गिरफ्तार किया गया है। जिन पर गौरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed