{"_id":"66a52a71194c3b0af905ffe0","slug":"chhindwara-children-going-to-school-risking-their-lives-20-villages-lost-connectivity-incomplete-bridge-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे, पुल निर्माण अधूरा होने से 20 गांवों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे, पुल निर्माण अधूरा होने से 20 गांवों का संपर्क टूटा
Sat, 27 Jul 2024 10:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:42 PM IST
सार
गांव के लोग जान हथेली पर रखकर नदी पार करने को मजबूर हैं। वहीं, स्कूली छात्रों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
पानी में से होकर जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बड़ेगांव से सिंगोड़ी मार्ग में भजिया पुल का निर्माणाधीन कार्य पूर्ण नहीं होने को लेकर आसपास के लगभग 20 गांवों का संपर्क इस भजिया पुल के कारण टूट गया है। यहां से गुजरने वाले ग्रामीण जान हथेली में रखकर नदी पार करने को मजबूर हैं और स्कूली छात्रों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों एवं ग्रामीण जन किसी भी प्रकार से इस भजिया पुल के ऊपर से तेज बहाव से बहता हुआ पानी को पार कर अपनी जान को जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर होते हुए दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब प्रधानमंत्री सड़क विभाग के अधिकारियों को यह जानकारी पहले से थी की बारिश होना है और पुल का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है तो ठेकेदार को बारिश पूर्व परिवर्तित मार्ग बनाने के निर्देश जारी करना था।
विज्ञापन
किंतु विभाग ने इस उचित नहीं समझा और कुछ नहीं किया। अब बारिश के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। जबकि इसके पूर्व का पुल भी आने-जाने लायक ठीक-ठाक ही था। जो की परिवर्तित मार्ग के लिए उपयुक्त भी था। किंतु उसे भी दुरुस्त नहीं किया गया, जिससे क्षेत्र का पूरा मार्ग अवरोध हो गया है और लोगों का आना-जाना ही बंद हो गया है।
विज्ञापन
