फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara An unknown vehicle hit a bike rider in Amarwara young man died

Chhindwara: अमरवाड़ा में बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Thu, 27 Jun 2024 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 10:27 PM IST
सार

अमरवाड़ा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Chhindwara An unknown vehicle hit a bike rider in Amarwara young man died
सीसीटीवी में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इसमें एक अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने एक बाइक सवार को इस कदर टक्कर मारी कि वह लगभग पांच फीट दूर जाकर गिरा। इस हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

विज्ञापन


पूरा मामला बुधवार की रात लगभग 10 से 11 बजे के आसपास का है। अमरवाड़ा-छिंदवाड़ा रोड पर ठाकुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अरुण कुमरे पिता राजू कुमरे उम्र 25 साल अमरवाड़ा से वापस अपने घर बरदिया गांव जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल को आसपास के राहगीरों ने अमरवाड़ा के सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां पर कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा बनाकर घटना को जांच में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed