फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Amarwara By Poll Kamlesh Shah Dhiren Shah Kamal Nath Dr Mohan Yadav Kailash Vijayvargiya Vivek Banty Sahu

Amarwara By poll: अमरवाड़ा में डॉ. मोहन यादव की पहली परीक्षा, कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर, मतदान कल

Tue, 09 Jul 2024 12:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Jul 2024 12:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर दस जुलाई को वोटिंग होगी। कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के भाजपा में जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। शाह के सामने कांग्रेस ने धीरन शाह को उतारा है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर है।

विज्ञापन
Amarwara By Poll Kamlesh Shah Dhiren Shah Kamal Nath Dr Mohan Yadav Kailash Vijayvargiya Vivek Banty Sahu
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहली परीक्षा होने जा रही है। दस जुलाई को इस विधानसभा सीट पर मतदान होगा। 13 जुलाई को नतीजे आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रभाव वाली इस सीट पर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार सोमवार शाम को थम चुका है। उम्मीदवारों का पूरा जोर घर-घर जाकर संपर्क करने पर है। पूर्व विधायक कमलेश शाह इस बार कांग्रेस के बजाय भाजपा के चुनाव चिह्न पर वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस ने उनके सामने धीरेन शाह को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन


2023 के विधानसभा चुनावों में अमरवाड़ा समेत छिंदवाड़ा की सभी आठ सीटों पर कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में विजयी परचम फहराया था। लोकसभा चुनावों से पहले उनके समर्थक माने जाने वाले विधायक कमलेश शाह ने झटका दिया और भाजपा में शामिल हो गए। उनके इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है। इस पर ही उपचुनाव कराया जा रहा है। सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया है। बाहरी लोगों को विधानसभा क्षेत्र से बाहर करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इससे करीब एक माह से जारी चुनावी शोरगुल थम गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनैतिक पार्टियों ने जमकर ताकत झोंकी। प्रशासनिक अफसर चुनावी तैयारियों में लगे रहे। प्रेक्षक डॉक्टर एम मुथुकुमार और कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर हेमकरण धुर्वे की उपस्थिति में मतदान दलों और माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए अंतिम रेण्डमाईजेशन किया गया। मतदान केंद्रों के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप प्लान के तहत जागरूकता अभियान भी चलाया गया। चुनाव प्रचार थमते ही प्रशासनिक और पुलिस बल ने गश्ती अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर सिंह ने बताया कि अमरवाड़ा विधानसभा में 332 मतदान केंद्रों में मतदान कराने के लिए रिजर्व सहित कुल 365 मतदान दलों का गठन किया है। 62 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। 332 मतदान केंद्रों में से 11 पिंक बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


नौ प्रत्याशी मैदान में 
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने पूर्व विधायक राजा कमलेश सिंह को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने धीरेन शाह को। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीराम भलावी के मैदान में होने से त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से रीता कमलेश मरकाम, जनसेवा गोंडवाना पार्टी से राजकुमार सरेयाम, अहिंसा समाज पार्टी से चंद्रदीप टेकाम चुनाव मैदान में हैं। निर्दलीय अतुल राजा उइके, पवनशाह सरेयाम, शोभाराम भलावी भी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा प्रत्याशी के लिए जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत तमाम बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाला वहीं कांग्रेस से कमलनाथ, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार से लेकर पूर्व सांसद नकुल नाथ ने भी प्रचार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed