{"_id":"62e35b51f8f07405b25ea23a","slug":"youth-shot-dead-in-chhatarpur-accused-absconding-with-motorcycle-after-the-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: गोली मारकर युवक की हत्या, वारदात के बाद मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: गोली मारकर युवक की हत्या, वारदात के बाद मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए आरोपी
Fri, 29 Jul 2022 09:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 29 Jul 2022 09:30 AM IST
सार
छतरपुर जिले के मतगुवां थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कोडन में अज्ञात कारणों के चलते अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मार दी और हत्या के बाद उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के मतगुवां थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कोडन में अज्ञात कारणों के चलते अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मार दी और हत्या के बाद उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कोडन निवासी 24 वर्षीय दीपक यादव (पिता हरिदयाल यादव) को रगोली तिराहे के पास गोली मारी गई।
परिजनों ने बताया कि युवक शाम को घर से रगोली तिराहे के लिए निकला था, इसी दौरान उसे गोली मारकर अज्ञात लोगों ने उसकी जान ले ली। हत्या के बाद आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और मामले जांच में जुटी है। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर हैं और मामले की जांच में जुट गये हैं। तो वहीं जिला हॉस्पिटल में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।