{"_id":"64b67a0f9c91e9bfe907908f","slug":"young-man-going-to-his-home-jatashankar-dham-by-bike-injured-due-to-falling-electric-pole-in-chhatarpur-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: बिजली का खंभा गिरने से बाइक सवार घायल; अपने घर जटाशंकर धाम जाने के लिए निकला था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: बिजली का खंभा गिरने से बाइक सवार घायल; अपने घर जटाशंकर धाम जाने के लिए निकला था युवक
Tue, 18 Jul 2023 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 18 Jul 2023 05:10 PM IST
सार
घायल युवक नत्थू ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर से जटाशंकर धाम जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे लगा बिजली का एक खंभा बारिश के कारण उसके ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा का एक युवक अपने घर से जटाशंकर धाम जा रहा था। उसी वक्त रास्ते में उसके ऊपर बिजली का खंभा गिर गया। इस हादसे में युवक के पैर में चोट आई है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल युवक नत्थू (37) पुत्र बासी अहिरवार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर से जटाशंकर धाम जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे लगा बिजली का एक खंभा बारिश के कारण उसके ऊपर आ गिरा। गनीमत रही कि नत्थू ने खंभे को गिरते हुए देख लिया था। इस कारण समय रहते वह बाइक छोड़कर कूद गया और खंभा उसके शरीर पर गिरने की बजाय पैर पर आ गिरा। हादसे में नत्थू के पैर में चोट आई है। बिजावर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद नत्थू को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
