{"_id":"6816234db91a2b06ea0b688e","slug":"wife-told-the-husband-over-phone-that-she-would-not-come-to-her-in-laws-house-the-husband-consumed-poison-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: 'अब गर्मी जाने के बाद आऊंगी'...मायके गई पत्नी ने पति से फोन पर कहा...आहत होकर पति ने खा लिया जहर; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: 'अब गर्मी जाने के बाद आऊंगी'...मायके गई पत्नी ने पति से फोन पर कहा...आहत होकर पति ने खा लिया जहर; जानें
Sat, 03 May 2025 07:38 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 03 May 2025 07:38 PM IST
सार
Chhararpur: 'मैं गर्मी खत्म होने के बाद आऊंगी' फोन पर ये शब्द सुक्का की बीवी के थे। इतना सुनने के बाद आहत होकर सुक्का ने जहर खा लिया। फिलहाल वो जिला अस्पताल के मेल मेडिसिन वार्ड में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामला छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के अगरा गांव का है, जहां 40 वर्षीय किसान सुक्का अहिरवार ने पारिवारिक तनाव के चलते जहर खा लिया। सुक्का इस वक्त जिला अस्पताल के मेल मेडिसिन वार्ड में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
सुक्का ने बताया कि उसकी पत्नी प्रमिला कुछ समय पहले मायके चली गई थी और अब वापस आने को तैयार नहीं है। गुरुवार को जब उसने पत्नी को फोन कर घर लौटने की गुजारिश की, तो प्रमिला ने गर्मी का हवाला देते हुए आने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि छतरपुर की गर्मी उसे बर्दाश्त नहीं हो रही, इसलिए वह गर्मियों का मौसम मायके में ही बिताएगी।
विज्ञापन
पढ़ें: 'अमन' बताकर की शादी लेकिन बाद में निकला 'इश्तियाक', महिला सब इंस्पेक्टर ने करवाया केस दर्ज
विज्ञापन
'बहुत मनाया, फिर भी नहीं मानी'
सुक्का के मुताबिक, उसने पत्नी को मनाने की भरसक कोशिश की। यहां तक कि भतीजे की शादी का हवाला देते हुए कहा कि घर में शादी है, तुम्हारा न होना अच्छा नहीं लगेगा। इसके बावजूद प्रमिला ने साफ शब्दों में लौटने से मना कर दिया और फोन काट दिया। इससे सुक्का मानसिक रूप से टूट गया और खेत में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों को जब घटना की जानकारी लगी, तो वे तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां समय रहते उसका इलाज शुरू किया गया।
'शायद अब लौट आए'
सुक्का ने बताया कि अब पत्नी को उसके जहर खाने की खबर मिल चुकी है। ऐसे में वह घर लौटने की बात कर रही है। फिलहाल वह अब तक आई नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि शायद अब आ जाए। सुक्का ने कहा कि वह पत्नी के लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
