{"_id":"63709204d2944e030b7152cb","slug":"wife-and-children-prevented-from-attending-husband-s-funeral-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: पति के अंतिम संस्कार में पत्नी और बच्चों को शामिल होने से रोका, महिला ने तेरहवीं में जाने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: पति के अंतिम संस्कार में पत्नी और बच्चों को शामिल होने से रोका, महिला ने तेरहवीं में जाने मांगी सुरक्षा
Sun, 13 Nov 2022 12:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 13 Nov 2022 12:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक महिला और उसकी बेटियों को पति के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने दिया गया,जिसके बाद महिला ने पुलिस से तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक पत्नी और उसकी बेटियों को उसके पति की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने से रोकने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस से बेटियों समेत पति के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी रोड का है। जहां महिला सुनीता कुशवाहा के पति और तीन बच्चियों (प्रिंसी, गुंजन, लवली) के पिता मुकेश कुशवाहा की पिछले दिनों कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद से बच्चियों के दादा, चाचा, और ताऊ इन्हें घर नहीं आने दिया। मृतक की पत्नी के साथ दो नवंबर को परिजनों ने मारपीट भी की थी, जिसकी थाने में शिकायत भी दर्ज की गई है।
तीनों बेटियों के साथ छतरपुर एसपी ऑफिस पहुंचकर मृतक की पत्नी ने तेरहवीं में शामिल होने आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने पुलिस सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक ने अपनी पत्नी को तीनों बेटियों समेत घर से बाहर निकाल दिया था। मृतक अपनी तीनों बेटियों तो बोझ समझता था, जब एक के बाद एक पत्नी ने तीन बेटियों को जन्म दिया तो उसने पत्नी को बेटियों समेत घर से निकाल दिया था। पहली पत्नी और बच्चों के घर से निकालने के बाद मृतक ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद महिला अपनी तीनों बेटियों के साथ किराए के घर में रहकर किसी तरह से जीवन यापन कर रही है।