{"_id":"63706124c94bd427a51c1006","slug":"unknown-person-killed-by-train-in-chhatarpur-being-identified-by-tattoo-of-snake-on-stomach","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पेट पर बने नाग के टैटू से की जा रही पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पेट पर बने नाग के टैटू से की जा रही पहचान
Sun, 13 Nov 2022 08:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:44 AM IST
सार
छिंदवाड़ा में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, उसकी मौत ट्रेन से कटकट हुई है। मरने वाले के पेट में नाग का टैटू बना है, टैटू के जरिए उसकी पहचान जुटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
शव को पीएम के लिए भेजती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। खजुराहो-ललितपुर रेलवे ट्रैक टुरैयागंज के पास मड़तला रेलवे क्रासिंग फाटक के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृत अज्ञात व्यक्ति एक साथ दो काले रंग के जींस के पेंट, नीले रंग की शर्ट और इनर पहने हुए है। मृतक व्यक्ति के पेट मे नाग (सर्प) का टैटू बना हुआ है।
प्रथम दृष्टया कयास लगाये जा रहे हैं कि अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से टकराकर करीब एक किमी तक धसता गया। घटना और मामले की जानकारी लगने पर एसआई एम.एल. मरावी ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति का शव का पंचनामा भरकर शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर पीएम के लिए पहुंचाया है। वहीं मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया कयास लगाये जा रहे हैं कि अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से टकराकर करीब एक किमी तक धसता गया। घटना और मामले की जानकारी लगने पर एसआई एम.एल. मरावी ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति का शव का पंचनामा भरकर शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर पीएम के लिए पहुंचाया है। वहीं मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
