फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   The height of negligence in Chhatarpur hospital; there was no electricity despite two generators

MP: मोबाइल की टॉर्च में चला इलाज, छतरपुर के अस्पताल में लापरवाही की इंतहा; दो जनरेटर के बावजूद नहीं आई बिजली

Sun, 04 May 2025 05:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 May 2025 05:26 PM IST
सार

Chhatarpur: नौगांव सिविल अस्पताल में बिजली कट जाना आम बात हो गई है, लेकिन इस बार लापरवाही की हद पार हो गई। चार घंटे तक न तो जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।

विज्ञापन
The height of negligence in Chhatarpur hospital; there was no electricity despite two generators
टार्च की रोशनी में इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'मुस्कुराइए, आप छतरपुर के अस्पताल में हैं'...यह कड़वा तंज उस वक्त सच्चाई बन गया जब नौगांव सिविल अस्पताल में चार घंटे तक बिजली गुल रही और इलाज मोबाइल की टॉर्च और जेब लाइट की मदद से होता रहा।

विज्ञापन

शनिवार को आई तेज आंधी-तूफान के बाद दोपहर करीब 3 बजे बिजली चली गई। इसके बाद अस्पताल का पूरा परिसर अंधेरे में डूब गया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल में दो जनरेटर मौजूद होने के बावजूद बिजली चालू नहीं की गई। नतीजतन, मरीज अंधेरे में तड़पते रहे और स्टाफ ने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में इंजेक्शन लगाए और इलाज किया।

विज्ञापन


पढ़ें: फांसी के फंदे पर झूली छोटे भाई की पत्नी, नजारा देख बड़े भाई ने तोड़ दिया दम; इलाके में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नौगांव सिविल अस्पताल में बिजली कट जाना आम बात हो गई है, लेकिन इस बार लापरवाही की हद पार हो गई। चार घंटे तक न तो जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। जैसे ही मीडिया मौके पर पहुंची, थोड़ी देर बाद बिजली बहाल हो गई। यह घटना न सिर्फ सरकारी लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी सवाल खड़े करती है कि आपातकालीन सेवाओं के लिए जो सुविधाएं दी जाती हैं, उनका इस्तेमाल वक्त पर क्यों नहीं होता? इस मामले मेडिकल ऑफिसर डॉ. आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि तेज आंधी और तूफान के कारण सिविल अस्पताल नौगांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तकनीकी खामी के चलते जनरेटर भी समय पर चालू नहीं हो सका।खराबी के बाद मिस्त्री को बुलाया गया, जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। तकरीबन सवा तीन घंटे बाद जनरेटर को चालू किया जा सका और अस्पताल में बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed