फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Several rounds were fired from a licensed weapon in Chhatarpur

Chhatarpur News: दौलत के नशे में चूर को कानून भय नहीं, लाइसेंसी हथियार से किए कई राउंड फायर; वीडियो वायरल

Mon, 10 Feb 2025 11:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 10 Feb 2025 11:29 AM IST
सार

रुचिर जैन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। पूर्व में रेलवे ट्रैक के पास अवैध रूप से विस्फोट करने के कारण रेलवे ट्रैक को क्षति पहुंचाने का आरोप भी उन पर लग चुका है।

विज्ञापन
Several rounds were fired from a licensed weapon in Chhatarpur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खजुराहो में खनन माफिया रुचिर जैन द्वारा रिवॉल्वर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रुचिर जैन डांस करते हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से छह राउंड में से चार राउंड हवाई फायर कर रहा है।

विज्ञापन

शराब पार्टी में की गई फायरिंग

यह घटना खजुराहो थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव की बताई जा रही है, जो करीब 15 दिन पुरानी है। जानकारी के मुताबिक, एक शराब पार्टी के दौरान रुचिर जैन ने डांस करते हुए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग की। सवाल यह उठता है कि सरकार द्वारा प्रदत्त हथियार आत्मरक्षा के लिए होते हैं, न कि शोहरत बघारने और हर्ष फायरिंग करने के लिए। कानून के तहत इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है, जिसमें आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त किया जाना चाहिए। हालांकि, वायरल वीडियो के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुका है आपराधिक मामला दर्ज

सूत्रों के अनुसार, रुचिर जैन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। पूर्व में रेलवे ट्रैक के पास अवैध रूप से विस्फोट करने के कारण रेलवे ट्रैक को क्षति पहुंचाने का आरोप भी उन पर लग चुका है। इस मामले में खजुराहो थाने में अपराध क्रमांक 302/2022 के तहत IPC की धारा 307, 286, 427, रेलवे अधिनियम की धारा 150 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। इस आरोप में रुचिर जैन को जेल भी जाना पड़ा था और जुर्माना भी लगाया गया था। सूत्रों का कहना है कि सतना जिले में भी उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इस वायरल वीडियो पर कब और क्या कार्रवाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed