फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   On Christmas Dhirendra Shastri said Christians and Muslims living in this country are also Hindus

Dhirendra Shastri: क्रिसमस पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- इस देश में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिंदू हैं

Tue, 24 Dec 2024 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 10:29 PM IST
सार

क्रिसमस-डे के एक दिन पहले बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, इस देश में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिंदू हैं।

विज्ञापन
On Christmas Dhirendra Shastri said Christians and Muslims living in this country are also Hindus
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार को बागेश्वर धाम से महाराष्ट्र के जलगांव यात्रा के पहले बागेश्वर सरकार ने भक्तों को आर्शीवचन सुनाते हुए कहा कि इस देश में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिन्दू हैं। ईसाई और मुसलमानों की 8वीं और 9वीं पीढ़ी हिन्दू थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, सभी पहले रामलाल, श्यामलाल है। सब सनातनी हैं, कोई पराया नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने प्रण कर लिया, जब तक जीएंगे, हम नहीं सुधरेंगे। हम हिन्दू राष्ट्र बनाकर ही मानेंगे। हमने तो अपनी जिम्मेदारी निभाया। तुम्हारी जिम्मेदारी है। हम अपने लिए नहीं लड़ रहे, तुम्हारी जिम्मेदारी है कि हम अपने लिए नहीं तुम्हारे प्राण की बाजी लगाए हुए हैं और तुम्हारी आने वाली पीढ़ी को और अपनी बहन-बेटियों को सुरक्षित रखना है तो घर से बाहर निकलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं बाबा धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 में मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रामकृपाल गर्ग है, जबकि मां का नाम सरोज शास्त्री है। धीरेंद्र शास्त्री के एक भाई और एक बहन भी हैं। भाई का नाम शालिग्राम गर्ग है। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक तीर्थ स्थल है, जिसे बागेश्वर धाम सरकार के नाम से जाना जाता है। यहां बाला जी की पूजा होती है। यहां बागेश्वर धाम महाराज के दर्शन के लिए कोने-कोने से लोग आते हैं। धीरेंद्र शास्त्री यहां के पीठाधीश्वर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed