फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: Tiger Found Dead Hanging On A Tree In Chhatarpur, MP Latest News Updates

MP News: छतरपुर के जंगल में बाघ ने लगा ली फांसी! फंदे पर लटका मिला शव, जांच कर रहा वन विभाग

Wed, 07 Dec 2022 12:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 07 Dec 2022 12:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बाघ फंदे पर झूलता मिला। वन विभाग को शिकार का अंदेशा है और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
MP News: Tiger Found Dead Hanging On A Tree In Chhatarpur, MP Latest News Updates
बाघ का सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे छतरपुर जिले की विक्रमपुर नर्सरी के पास एक वयस्क बाघ लोहे के मजबूर तार पर झूलता मिला है। वन विभाग को शिकार किए जाने की आशंका है और उसने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


यह मामला बुधवार का है। छतरपुर के उत्तरवन मंडल में पेड़ से फंदे पर लटका बाघ का शव मिला है। वन विभाग ने विशेषज्ञ टीमों को मौके पर भेज दिया है। वह जांच-पड़ताल कर रही हैं। वन विभाग में सीसीएफ संजीव झा के हवाले से आई खबरों में बताया गया है कि विशेषज्ञों और डॉक्टरों की टीमें पड़ताल कर रही हैं। यह शिकार है या दुर्घटना, इसका पता लगाया जा रहा है। बाघ की मौजूदगी को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पन्ना में बाघों की मौतों से वन विभाग चिंतित
छतरपुर जिले से सटा हुआ है पन्ना और उसका विश्वविख्यात टाइगर रिजर्व। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत ने वन विभाग की पेशानी में चिंता की लकीरें खिंच दी है। यह मामला भी ऐसा है कि क्लच वायर पर बाघ लटका मिला है। सूत्रों का कहना है कि विक्रमपुर में नर्सरी के पास पेड़ पर वायर पर यह बाघ झूलता मिला है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि इतने भारी बाघ को कोई कैसे तारों पर लटका सकता है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि बाघ का कोई भी अंग-भंग नहीं हुआ है। इससे दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed