फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: Tiger attacks cow, villagers in panic, search continues with the help of elephants

MP News: बाघ ने किया गाय पर हमला, दहशत में ग्रामीण, हाथियों की मदद से सर्चिंग जारी

Wed, 29 Mar 2023 09:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 29 Mar 2023 09:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में बाघ का रिहायशी इलाके में मूवमेंट है। बाघ ने गाय पर हमला किया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। पन्ना टाइगर रिजर्व से आए हाथियों की मदद से सर्चिंग की जा रही है। 
 

विज्ञापन
MP News: Tiger attacks cow, villagers in panic, search continues with the help of elephants
छतरपुर में बाघ के मूवमेंट की पुष्टि पगमार्क से हुई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के चंद्रनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत रनगुवां गांव के पास खेतों में बाघ दिखने से एक बार फिर दहशत का माहौल है। खेतों पर किसान अपनी फसलों की कटाई में लगे हैं। बाघ के विचरण से क्षेत्र के किसान दहशत में हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को बाघ के खेतों में फुटप्रिंट (पैरों के निशान) मिले हैं। वहीं बाघ ने गाय पर हमला भी किया है। पन्ना टाइगर रिजर्व और छतरपुर जिले की वन विभाग की टीम अब दो हाथियों के सहारे बाघ की सर्चिंग में जुटी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्रनगर वन परिक्षेत्र के रनगुवां क्षेत्र के खेतों के पास सोमवार को ग्रामीणों ने बाघ को टहलते हुए देखा। इससे किसान और ग्रामीणों में दहशत है। मामले की जानकारी लगने पर पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम दो हाथियों की मदद से लगातार टाइगर की सर्चिंग कर रही है। वहीं वन विभाग की टीम लोगों को सतर्क रहने एवं रिहायशी इलाके से बाहर न जाने की समझाइश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पास ही पहाड़ी है, जिसकी झाडिय़ों में बाघ आंख-मिचौली कर रहा है। वन विभाग के लगातार मना करने के बावजूद भी बड़ी संख्या में ग्रामीण बाघ को देखने जमा है। ऐसे में किसी भी हादसे की आशंका भी बनी हुई है। फिलहाल लगातार हाथियों के जरिए पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम सर्चिंग कर रही है। जो लगातार जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed