{"_id":"676902b1e75465bf77049057","slug":"mp-news-there-may-be-problems-in-visiting-panna-tiger-reserve-on-christmas-and-new-year-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: क्या आप भी क्रिसमस-न्यू ईयर की छुट्टी मनाने जा रहे हैं पन्ना टाइगर रिजर्व, पहले जान लें ये जरूरी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: क्या आप भी क्रिसमस-न्यू ईयर की छुट्टी मनाने जा रहे हैं पन्ना टाइगर रिजर्व, पहले जान लें ये जरूरी बात
Mon, 23 Dec 2024 11:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:57 AM IST
सार
पन्ना टाइगर रिजर्व में बुधवार के नियम के अनुसार, दोपहर के समय अभ्यारण्य बंद रहता है। इस दौरान बाघों और अन्य पर्यटन स्थलों का अनुभव लेने में पर्यटकों को सीमित समय मिलेगा।
विज्ञापन
पन्ना टाईगर रिजर्व।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्रिसमस और न्यू ईयर पर पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर करने आ रहे हैं तो आपको अपना प्लान थोड़ा बदलना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही दिन आपको पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल और अभ्यारण्य भ्रमण में दिक्कतें हो सकती हैं।
संयोगवश 25 दिसंबर और एक जनवरी को बुधवार का दिन पड़ रहा है। नियमानुसार बुधवार के दिन पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए सिर्फ हॉफ टाइम रहता है। यानी पर्यटक सिर्फ सुबह की शिफ्ट में ही पन्ना टाइगर रिजर्व, केन घड़ियाल अभ्यारण्य रनेहफाल और पांडवफाल आदि पर्यटनस्थलों की सैर कर लुत्फ उठा सकेंगे, बाकी सेकंड हॉफ में अवकाश होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आंकड़ों पर गौर करें तो इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बाघों के दीदार होने से पन्ना टाइगर रिजर्व टूरिस्टों की पहली पसंद बना हुआ है। अनुमान के मुताबिक क्रिसमस और न्यू ईयर पर पन्ना टाइगर रिजर्व के सभी टूरिस्ट क्षेत्र पर्यटकों से गुलज़ार रहेंगे ऐसे में बुधवार का विघ्न पर्यटकों को परेशानी में डाल सकता है।