फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News: In Chhatarpur's school, the student's father threatened the principal, committed indecency, the matte

MP News: छतरपुर के स्कूल में छात्र के पिता ने प्राचार्य को धमकाया, अभद्रता की, थाने तक पहुंच गया मामला

Sat, 11 Mar 2023 07:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 11 Mar 2023 07:15 PM IST
सार

छतरपुर जिले में महर्षि विद्या मंदिर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र के पिता ने स्कूल के कार्यालय में घुसकर प्राचार्य के साथ अभद्रता की। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। 
 

विज्ञापन
MP News: In Chhatarpur's school, the student's father threatened the principal, committed indecency, the matte
छतरपुर का महर्षि विद्या मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सरानी दरवाजा के पास स्थित महर्षि विद्या मंदिर की प्राचार्य ने कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन दिया है। इसमें अपने ही स्कूल में पढऩे वाले एक छात्र के पिता के स्कूल के कार्यालय में घुसकर अभद्रता किए जाने की शिकायत की है। उक्त घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।  

विज्ञापन


महर्षि विद्या मंदिर सरानी दरवाजा की प्राचार्य निशा निगम ने बताया कि उनका विद्यालय मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध है। मंडल के आदेशानुसार इस वर्ष कक्षा-पांच और कक्षा-आठ की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर कराई जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने सितम्बर 2022 में अभिभावकों की बैठक बुलाकर सूचना भी दी थी और उस वक्त किसी ने भी आपत्ति जाहिर नहीं की थी। 
विज्ञापन


निगम ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में कक्षा-पांच में पढऩे वाले छात्र हार्दिक गुप्ता के पिता जगदीशचंद्र गुप्ता ने विद्यालय के कार्यालय में आकर इस संबंध में आपत्ति जाहिर की। उनके साथ अभद्रता की और अपशब्द भी कहे। निगम के मुताबिक उन्होंने अपने विद्यालय अथवा दस्तावेजों में कहीं भी सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होने की बात नहीं लिखी है। कोतवाली थाने में आवेदन देकर निगम ने संबंधित छात्र के पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed