फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Half Burnt Bodies of Young Couple Found Chained to Tree in Chhatarpur Police Engaged in Investigation

MP News: जंजीर में बंधे मिले युवक-युवती के अधजले शव, पुलिस छानबीन में जुटी; छतरपुर का है मामला

Sun, 18 Aug 2024 07:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 Aug 2024 07:15 PM IST
सार

MP: छतरपुर जिले से हड़कंप मचा देने वाली खबर सामने आई है, जहां युवक-युवती के शव पेड़ से जंजीर से बंधे मिले हैं। दोनों को पेड़ से बांधकर जलाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। घटना लवकुशनगर के तालाब के पास का है।

विज्ञापन
MP News Half Burnt Bodies of Young Couple Found Chained to Tree in Chhatarpur Police Engaged in Investigation
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना अंतर्गत पहाड़ी पर युवक-युवती के अधजले शव मिले  हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को घटनास्थल के पास में मृतकों का मोबाइल पड़ा हुआ मिला, जिसमें उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाया है। जिसके अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने मायके आकर उक्त युवक के साथ आत्महत्या की है। बता दें कि महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट आज सुबह ही लवकुशनगर थाने में दर्ज भी कराई गई है। वहीं पुलिस सारे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन


इधर, लवकुशनगर SDOP नवीन दुबे के बताए अनुसार युवती की पहचान अभिलाषा (26) के रूप में हुई है। वह लवकुश नगर की रहने वाली थी जबकि युवक गौरीहार क्षेत्र के खड्डी गांव का रहने वाला है। अभिलाषा शनिवार से लापता थी।

विज्ञापन

युवती के दो बच्चे, ससुराल में विवाद के बाद मायके आई थी
अभिलाषा के 2 बच्चे हैं। वह ससुराल से विवाद करके मायके लवकुशनगर आई थी। शनिवार शाम को बाजार जाने का कहकर घर से निकली थी। लौटकर नहीं आई। इसके बाद परिजन ने रविवार सुबह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटू नाम के युवक पर माँ ने जताया शक
पुलिस ने बताया कि युवती की मां ने आज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा कि मेरी बेटी गौरिहार थाना क्षेत्र के खड्डी ग्राम का रहने वाले युवक छोटू मिश्रा (26) से बात करती है। हो सकता है वही मेरी बेटी को ले गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed