फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP News Former minister Manvendra Singh performed Bhoomi Pujan of Chhatarpur sports ground

MP News: छतरपुर खेल मैदान का पूर्व मंत्री ने किया भूमिपूजन, दो स्टेडियमों का तीन करोड़ रुपये से होगा निर्माण

Thu, 10 Oct 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 10:52 PM IST
सार

खेल मैदान का भूमिपूजन विधायक कामख्या प्रताप सिंह और उनके पिता पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने किया। जहां अब इस स्टेडियम का 93 लाख 38 हजार की लागत से कायाकल्प और सौंदर्यीकरण होगा।

विज्ञापन
MP News Former minister Manvendra Singh performed Bhoomi Pujan of Chhatarpur sports ground
खेल मैदान का भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा की अलीपुरा पंचायत और विधायक के गृह ग्राम में बने स्टेडियम का रखरखाव और ध्यान न दिए जाने के चलते इसकी बेजा दुर्दशा और हालत खराब हो गई थी। इसके चलते अब स्टेडियम का पुनः जीर्णोधार/निर्माण कराया जाना है।

विज्ञापन


बता दें कि स्टेडियम का भूमिपूजन विधायक कामख्या प्रताप सिंह और उनके पिता पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने किया है। जहां अब इस स्टेडियम का 93 लाख 38 हजार की लागत से कायाकल्प और सौंदर्यीकरण होगा, जिससे ग्राम सहित आसपास के इलाके और ग्रामीण बच्चों को स्टेडियम का लाभ मिलेगा। साथ ही इस बार इसके रखरखाव की सुव्यवस्थित और व्यापक व्यवस्था का इंतज़ाम किया जाना है, ताकि इसका सतत ध्यान रखा जा सके।
विज्ञापन




वहीं, हरपालपुर नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने विधायक कामाख्या प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक करोड़ 77 लाख रुपये से बनने वाले खेल परिसर के लिए भूमिपूजन का शिलान्यास किया है। खेल परिसर निर्माण के लिए यह राशि विधायक निधि से दी गई है। आधुनिक सुविधाओं वाले खेल परिसर का निर्माण करने के लिए लंबे समय से यहां के खिलाड़ी व आमजन द्वारा मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में नौगांव नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना, नगर परिषद हरपालपुर के अध्यक्ष अमित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य जीके सक्सेना ने जताया। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद की सभी पार्षद, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed