फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Elections 2023: Ajay Daulat Tiwari will contest election on SP ticket; Spoiled equations of Congress n BJP

MP Elections 2023: सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे अजय दौलत तिवारी; बिगाड़ दिए कांग्रेस और भाजपा के समीकरण!

Sun, 29 Oct 2023 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 29 Oct 2023 05:50 PM IST
सार

MP Assembly Election: कांग्रेस के बागी और सपा नेता अजय दौलत तिवारी महाराजपुर विधानसभा से साइकिल चुनाव चिह्न से चुनावी मैदान में उतर गए हैं। अजय तिवारी के मैदान में आने से महाराजपुर विधानसभा पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 

विज्ञापन
MP Elections 2023: Ajay Daulat Tiwari will contest election on SP ticket; Spoiled equations of Congress n BJP
सपा प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बन गई है। समाजवादी पार्टी से मैदानी में उतरे कांग्रेस के बागी नेता अजय दौलत तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करते ही अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। उनकी चुनावी मैदान में मौजूदगी के कारण यह चुनाव अब रोचक मोड़ पर आ गया है। अजय दौलत तिवारी ने बीते रोज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सबसे पहले क्षेत्र के सरसेड़ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। फिर उन्होंने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने ग्राम सरसेड़ से लेकर वीर भूमि सिंहपुर तक की यात्रा की।

विज्ञापन


अजय दौलत तिवारी ने इस मौके पर जनता से कहा कि यह चुनाव वे नहीं बल्कि जनता लड़ रही है। इस चुनाव के माध्यम से जनता भाजपा और कांग्रेस की गंदी राजनीति को क्षेत्र से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा ने उन लोगों को मैदान में उतार दिया है जिन लोगों ने क्षेत्र को अपना गुलाम बना रखा है। तानाशाही और बाहुबल के माध्यम से जनता पर अत्याचार करने के आदी इन नेताओं ने जनता के लिए कभी कोई काम नहीं किया। दूसरी तरफ ऐसे लोग हैं जो लूट और गद्दारी के लिए राजनीति में आए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा पिछले पांच वर्षों में सिर्फ लूट और घोटाले को ही संरक्षण दिया गया है। अब जनता ऐसे लोगों को जवाब देने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed