फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Election: Akhilesh Yadav's general meeting will be held tomorrow in Chhatarpur

MP Election: छतरपुर में कल होगी अखिलेश यादव की आमसभा, घर-घर जाकर दिया जा रहा न्योता

Sun, 05 Nov 2023 11:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 11:30 PM IST
सार

छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार की दोपहर 2 बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए घर-घर जाकर न्योता दिया गया। 

विज्ञापन
MP Election: Akhilesh Yadav's general meeting will be held tomorrow in Chhatarpur
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट के सपा प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह सभा सोमवार की दोपहर 2 बजे नगर के गर्ल्स स्कूल चौराहे पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव की सभा के लिए सपा प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी ने रविवार को क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए घर-घर जाकर जनता को सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव की इस सभा से महाराजपुर विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अजय दौलत तिवारी के समर्थन में पहले ही क्षेत्र के कई दिग्गज मैदान में उतर आए हैं, इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी का नाम भी शामिल है। उन्होंने बीते रोज ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों को नकारने एवं सपा प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी को चुनाव जिताने की अपील करते हुए हरपालपुर क्षेत्र में जनसंपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed