फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Election 2023: BJP reaches Election Commission in Rajnagar violence case

MP Election 2023: राजनगर के मामले में भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, झूठे प्रकरण बनाए जाने की कही बात

Sun, 19 Nov 2023 04:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 Nov 2023 04:45 PM IST
सार

MP Election 2023: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एक प्रतिनिधिमंडल लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। बीजेपी ने इस मामले में phq में डीजीपी से भी मुलाकात कर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP reaches Election Commission in Rajnagar violence case
शिकायत सौंपते बीजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छतरपुर के राजनगर में मतदान वाले दिन हुई घटना में सियासत गरमाती ही जा रही है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के धरना प्रदर्शन के बाद अब भाजपा भी इस मामले में चुनाव आयोग पहुंची है। बीजेपी का कहना है कि इस मामले में उनके प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं पर झूठा प्रकरण दर्ज किया गया है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। 

विज्ञापन


शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना को कांग्रेस प्रत्याशी राजनीतिक रूप दे रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बीजेपी ने उठाई मांग
बीजेपी ने इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग उठाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा ने अपने ड्राईवर सलमान की हत्या करवाई है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता में दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के लोगों ने थाने में धरना दिया है। बीजेपी का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन ने कांग्रेस के दबाव में भाजपा प्रत्याशी सहित 20 बीजेपी कार्यकर्ताओं पर FIR की है। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह पर अराजकता फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय ने भी दिया था धरना 
बता दें, 17 नवंबर को मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा पर हुए जानलेवा हमले में ड्राइवर सलमान की मौत हो गई थी। कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी यहां पर पहुंचे थे और उन्होंने रातभर खजुराहो थाने के सामने धरना दिया था। हालांकि रविवार को दोपहर तक सिंह ने अपना धरना समाप्त कर दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने बीजेपी प्रत्याशी अरविंद पटेरिया व बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed