{"_id":"6707aaa204883336c90aa980","slug":"mp-crime-father-raped-his-daughter-for-four-years-in-chhatarpur-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: छतरपुर में चार साल तक बेटी का दुष्कर्म करता रहा बाप, हैवान के बारे में जानकर भी घर वाले रहे खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: छतरपुर में चार साल तक बेटी का दुष्कर्म करता रहा बाप, हैवान के बारे में जानकर भी घर वाले रहे खामोश
Thu, 10 Oct 2024 03:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने ही बाप पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
लवकुशनगर थाना, छतरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। एक 22 साल की लड़की ने अपने बाप पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, इस दौरान उसने घर वालों से इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी बाप की उम्र 40 साल है। पुलिस में शिकायत के बाद से वह फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बताते चलें, पीड़िता लवकुशनगर थाना एरिया की रहने वाली है। पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, बाप चार साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। जब वह 18 साल की थी, तभी से उसका बाप उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत कर रहा है।
विज्ञापन
सब कुछ जानकर भी घर वाले खामोश
पीड़िता के मुताबिक, डरा-धमकाकर उसका बाप उसके साथ संबंध बनाता था। बाप ने लगातार चार साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बारे में जब उसने परिजनों को बताया तो किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। आखिरकार पीड़ित लड़की ने हिम्मत दिखाई और चार साल बाद लवकुशनगर थाने पहुंची। थाने में उसने अपने बाप के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
वहीं, छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
