{"_id":"670fbc3a2b9bd0cd1c006812","slug":"laborer-got-heart-attack-due-to-transfer-and-harassment-by-an-officer-in-chhatarpur-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या हो रहा सरकार: छतरपुर में ट्रांसफर और अफसर की प्रताड़ना से मजदूर को आया हार्ट अटैक, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये क्या हो रहा सरकार: छतरपुर में ट्रांसफर और अफसर की प्रताड़ना से मजदूर को आया हार्ट अटैक, जानें पूरा मामला
Wed, 16 Oct 2024 06:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:44 PM IST
सार
छतरपुर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मजदूर का मामला सामने आया है। उसे हार्ट अटैक आया, जिसे जिला अस्पताल लाया गया है। जहां SDO फॉरेस्ट (पन्ना टाइगर रिजर्व) देवेंद्र कुमार अहिरवार पर प्रताड़ना के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला गेट पर बीते 12 साल से आकस्मिक मजदूर के रूप में सेवाएं दे रहे अजय सक्सेना का अचानक SDO के द्वारा पन्ना बफर ट्रांसफर कर दिया गया था। उसने अधिकारी से कई बार निवेदन भी किया। वह नहीं माने और उन्होंने रेंजर से कह दिया कि अब यह बीट और ऑफिस में नहीं देखा जाना चाहिए। इस बात का जैसे ही उसे पता चला तो उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन
वहीं अब आरोप है कि ट्रांसफर किए जाने से आहत अजय सक्सेना की तबियत बिगड़ गई और उनको बोला गया कि आज ही वहां जाकर ज्वॉइन करना है और अब वह यहां दिख न जाए। इस पर उसकी हालत बिगड़ गई। सक्सेना के परिजनों ने बताया कि यह सुनते ही उनकी तबियत बिगड़ गई और उनको पहले एक जगह भर्ती किया गया। वहां पर डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया, जहां पर वह इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
सक्सेना के परिजनों ने SDO पर आरोप लगाए हैं कि वह उनको खुन्नस रखता है एवं जान बूझकर प्रदर्शित करता है, जिस कारण आए दिन परेशान किया जाता है। वहीं, बुधवार को SDO ने रेंजर से कहा कि आज से यह बीट और ऑफिस में नहीं दिखना चाहिए। जैसे ही उसे इस बात का पता चला तो उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन
SDO की हुकूमत से कर्मचारी परेशान
बता दें कि देवेंद्र कुमार अहिरवार SDO, PTR हैं। उन पर आरोप है कि वह विभाग में अपनी अलग ही हुकूमत चलाते हैं, जिनकी प्रताड़ना से विभाग के कर्मचारी प्रताड़ित हैं। यहां भी ऐसा ही हुआ है, जब उन्होंने मजदूर का लिखित आदेश देकर ट्रांसफर कर दिया है। जबकि ऐसा होता नहीं था। सब मौखिक तौर पर होता था। इतना ही नहीं अधिकारी पर आरोप है कि वह मजदूर से व्यक्तिगत खुन्नस खाए हुए थे। उन्होंने आज ही रेंजर से कहा कि यह मजदूर अब यहां ऑफिस/वन बीट में दिख न जाए, जिसका पता चलने पर उसकी तबियत खराब हो गई और उसे अटैक आ गया।
