फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Hindu Ekta Padyatra Sanjay Dutt Great Khali walked with Dheerendra Shastri marched foot carrying saffron flag

हिंदू एकता पदयात्रा: धीरेंद्र शास्त्री के साथ चले संजय दत्त और ग्रेट खली, भगवा झंडा लेकर किया पैदल मार्च

Mon, 25 Nov 2024 07:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 07:30 PM IST
सार

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू यात्रा के आज 5वें दिन अभिनेता संजय दत्त और द ग्रेट खली शामिल हुए। संजय दत्त स्पेशल चार्टर प्लेन से सोमवार दोपहर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वे कार से मऊरानीपुर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन
Hindu Ekta Padyatra Sanjay Dutt Great Khali walked with Dheerendra Shastri marched foot carrying saffron flag
धीरेंद्र शास्त्री के साथ चले संजय दत्त और ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं। जहां इस पदयात्रा में शामिल होने बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी खजुराहो पहुंचे थे। यात्रा जब एमपी यूपी की सीमा से लगे देवरी गांव पहुंची तो भक्तों ने बुलडोजर पर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान संजय दत्त को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, संजय दत्त (संजू बाबा) सनातन एकता का ध्वज हाथ में लेकर धीरेंद्र शास्त्री संग चल रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि एक्टर संजय दत्त स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से खजुराहो पहुंचे और उसके बाद बागेश्वर बाबा की यात्रा में शामिल होने के लिए कार से निकल पड़े। जहां देवरी गांव में यात्रा में संजय दत्त पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उनके हाथ में हिंदुत्व का प्रतीक भगवा ध्वज था।
विज्ञापन




मीडिया से बोले संजू बाबा
यहां संजय दत्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल होने आया हूं।बता दें कि इससे पहले भी संजय दत्त बाबा बागेश्वर से मुलाकात कर चुके हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर के बागेश्वर धाम से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक पदयात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा 21 नवंबर से शुरू हुई है और 29 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान वे 160 किलोमीटर तक पैदल यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाबा बगेश्वर की यह सनातन पद यात्रा बागेश्वरधाम से ओरछा तक जातपात, छुआछूत के खत्म करने को लेकर निकली जा रही है। यात्रा में सैंकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। जहां से भी यात्रा निकलती है, स्वागत के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है। यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 600 से ज्यादा पुलिस जवान पूरी यात्रा के लिए लगाए गए हैं। इसके साथ ही बाबा के बाउंसरों की फौज अलग से है, जो बाबा को प्रोटेक्ट करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed