फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   forest staff caught the hunter, weapons were also seized read more in hindi

MP News: खेत में पका रहा था चीतल का मांस, वन अमले ने शिकारी को पकड़ा, हथियार भी किए गए जब्त

Sat, 01 Apr 2023 12:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 12:06 PM IST
सार

आरोपी ग्राम श्यामपुरा तहसील बड़ागांव जिला टीकमगढ़ का रहने वाला है, जिसे खेत पर चीतल का मांस पकाते हुए उसे पकड़ा गया है। मामले में आरोपी के विरुद्ध वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
forest staff caught the hunter, weapons were also seized read more in hindi
चीतल का शिकार करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के बक्सवाहा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मछंदरी गांव से चीतल का शिकार करने वाले को 19 साल के आरोपी को पकड़ा गया है। डीएफओ बेनीप्रसाद दातोनिया ने बताया कि वन्य प्राणी का शिकार करने वालों पर टीम लगातार नजर रख कर कार्रवाई कर रही है। तो वहीं वन परिक्षेत्राधिकारी एसके सचान ने बताया कि बक्सवाहा वन परिक्षेत्र के मछंदरी गांव से चीतल का शिकार करने वाले एक 19 साल के आरोपी को चीतल के मांस और हथियार सहित पकड़ा गया है।
विज्ञापन


शिकारी का नाम तिलक सिंह पुत्र मुन्ना लोधी है और उसकी उम्र 19 वर्ष है। आरोपी ग्राम श्यामपुरा तहसील बड़ागांव जिला टीकमगढ़ का रहने वाला है, वह अपने जीजा दयाराम लोधी पुत्र मान सिंह लोधी निवासी मछंदरी के यहां आया था। जिसे खेत पर चीतल का मांस पकाते हुए उसे पकड़ा गया है। मामले में आरोपी के विरुद्ध वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed