फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Doctor Ashok Sinha with prescription will treat Pandit Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham

Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का इलाज करेंगे पर्ची वाले डॉक्टर सिन्हा, आएंगे धाम

Wed, 24 Jul 2024 04:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Jul 2024 04:20 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा निकालकर बालों की बीमारी बताने वाले डॉक्टर अशोक सिन्हा अब उनका इलाज करेंगे। डॉ. सिन्हा को पंडित शास्त्री ने बागेश्वर धान आने को कहा है। जल्द ही सिन्हा यहां आएंगे और पंडित शास्त्री से मिलेंगे।

विज्ञापन
Doctor Ashok Sinha with prescription will treat Pandit Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा निकालने वाले मुंबई डॉक्टर अशोक सिन्हां को बागेश्वर धाम आने का न्यौता मिला है। उन्हें खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम बुलाया है। डॉक्टर अशोक सिन्हा ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। बता दें कि डॉक्टर अशोक सिन्हा बीते दिनों पंडित शास्त्री का पर्चा निकालकर चर्चा में आए थे।  

विज्ञापन


दरसअल, हाल ही में मुंबई के डॉक्टर अशोक सिन्हा ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बालों को लेकर एक पर्चा बनाया था। जिसमें उन्होंने पंडित शास्त्री के बालों में हो रही बीमारी के बारे में बताया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद गुरु पूर्णिमा पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और डॉ. अशोक सिन्हा के बीच लाइव बातचीत हुई है। इस दौरान पंडित शास्त्री ने डॉ. सिन्हा को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण दिया है। पंडित शास्त्री ने कहा है कि हम डॉ. सिन्हा के ज्ञान का स्वागत करते हैं, उनसे बालों की बीमारी को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


चर्चा करके ही सही सलाह दे पाऊंगा
पंडित शास्त्री की ओर से निमंत्रण मिलने के बाद डॉ. सिन्हा ने कहा है कि बागेश्वर धाम जाकर पंडित शास्त्री से मिलने में मुझे खुशी होगी। उनसे मिलकर उन्हें उनके बालों की समस्या को लेकर मैं और बेहतर सलाह दे पाऊंगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने पर्चे में यह सलाह दी थी
डॉक्टर सिन्हा द्वारा निकाले गए पर्चे में बताया गया था कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग, फ्रंट और मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिंग और दोनों एंगल में बाल्डनेस है। यह जेनिटिक कारण से है। टॉपिकल सॉल्यूशन, मिनोक्सिडिल फिनास्टेराइड से बाबा के के क्राउन को कवर किया जा सकेगा और बाकी हेयर प्रॉब्लम को भी दूर किया जा सकेगा। उन्हें मल्टी विटामिन लेना चाहिए। बाबा धीरेंद्र शास्त्री को रात आठ बजे खाना, दस बजे सोना, मिठाई कम और प्रोटीन वाली चीजें ज्यादा खानी चाहिए। अगर, वे दवाई नहीं लेना चाहते तो पीआरपी जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed