फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Dhubela Palace Chhattarpur Jyotiraditya Scindia wife Priyadarshini Raje launches photo exhibition

Dhubela Palace Chhattarpur: सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी को भाया ये शानदार पैलेस, छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू

Fri, 22 Nov 2024 05:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 05:55 PM IST
सार

विश्व धरोहर दिवस पर बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की भीड़ लगी रही। छतरपुर के धुबेला महल का दीदार करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया पहुंची।

विज्ञापन
Dhubela Palace Chhattarpur Jyotiraditya Scindia wife Priyadarshini Raje launches photo exhibition
महल देखते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह के उपलक्ष्य में बीते रोज मंगलवार को महाराजा छत्रसाल पुरातत्व संग्रहालय धुबेला महल में नंदी प्रतिमाएं विषय पर आधारित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में 9वीं शताब्दी से लेकर 12वीं शताब्दी तक की दुर्लभ और ऐतिहासिक नंदी प्रतिमाओं के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इन छायाचित्रों के माध्यम से भारतीय मूर्तिकला में नंदी की भूमिका, उनकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता, और समय के साथ उनकी कलात्मक अभिव्यक्ति के विकास को दर्शाया गया है।

विज्ञापन




केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने प्रदर्शनी और संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित छायाचित्रों और संग्रहालय की प्राचीन धरोहरों की अद्वितीयता की प्रशंसा की। उन्होंने संग्रहालय एवं विभाग द्वारा धरोहरों को संरक्षित करने और उन्हें प्रचारित करने के प्रयासों को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी केवल अतीत से परिचित कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को वर्तमान और भविष्य से जोड़ने का पुल भी है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे आयोजनों को और अधिक व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाए, ताकि देश-विदेश के पर्यटक भारतीय धरोहरों की समृद्धि से परिचित हो सकें।
विज्ञापन




यह प्रदर्शनी धरोहरों के प्रति एक नई दृष्टि प्रदान करती है और इतिहास को समझने तथा उससे जुड़ने का एक अनूठा अवसर देती है। प्रदर्शनी 25 नवंबर तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ सहयक कलेक्टर काजोल सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और इस प्रकार की प्रदर्शनियों को जनमानस में जागरुकता बढ़ाने का एक प्रभावशाली प्रयास बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




धुबेला महल को देख प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया बोलीं...
विश्व धरोहर सप्ताह पर बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की भीड़ लगती रही। जहां लोग अपने परिवारों के साथ खजुराहो और धुबेला महल का दीदार करने पहुंचते रहे। छतरपुर के धुबेला महल का दीदार करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी आईं। जहां उन्होंने धुबेला महल की खूबसूरत कलाकत्मकता को सराहा।




उन्होंने धुबेला संग्रहालय, मस्तानी महल सहित धरोहरों को करीब से देखा और अपने कैमरे में विरासत की तस्वीरों को संजोया। इस खास मौके पर धुबेला महल में “नन्दी प्रतिमाएं विषय पर आधारित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर काजोल सिंह (आइएएस) ने दीप प्रज्वलन कर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed