फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Dhirendra Shastri angry Ranveer Allahabadia Samay Raina will not forgiven should be cleaned from heart mind

Dhirendra Shastri: रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, बोले- इनको माफ नहीं, दिल और मन...

Wed, 12 Feb 2025 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 10:32 PM IST
सार

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना ने जो किया, वो बेहद ही निंदनीय है और इतना गंदा है कि कह पाना भी मुश्किल है। ऐसे लोगों को सबक सिखाना चाहिए, इनको माफ नहीं बल्कि हृदय और मन से साफ करना चाहिए।

विज्ञापन
Dhirendra Shastri angry Ranveer Allahabadia Samay Raina will not forgiven should be cleaned from heart mind
धीरेंद्र शास्त्री का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। जहां उन्होंने आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर कहा, इस सनातन संस्कृति के साथ में जो भी खिलवाड़ कर रहे हैं, निश्चित रूप से यह निर्दयी और देशद्रोही हैं। इन लोगों पर सरकार तो अपना शिकंजा कस रही है, व्यक्ति की हकीकत जानने के बाद ही उस पर भरोसा करना चाहिए।

विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना का नाम जो आया है, यह बहुत ही निंदनीय था। ऐसी बातें कही हैं, जो कह पाना बहुत ही कठिन है और सुन पाना तो बहुत विचित्र बात थी। ऐसे लोगों को ऐसा सबक सिखाना चाहिए, इनको ह्रदय और मन से साफ कर देना चाहिए। वैलेंटाइन पर लव जिहाद के मामले को लेकर कहा, हम सब को जागना होगा, तभी काम हो पाएगा। सरकारों से ज्यादा हम जागेंगे तभी देश जागेगा। 
विज्ञापन


रणवीर इलाहाबादिया विवाद संसद में भी गूंजा
समय रैना द्वारा संचालित शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर देश में बवाल मचा हुआ है। यह मामला संसद तक पहुंच गया है। शिवसेना के सांसद ने इस मुद्दे पर संसद में अपनी बात रखी। इस मुद्दे पर सभी पार्टियां एकजुट भी नजर आ रही हैं। रणवीर इलाहाबादिया एक फेमस पॉडकास्टर हैं और आध्यात्म और धर्म पर भी कंटेंट बनाते हैं। ऐसे में उनके द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से लोगों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि अपने शो में अश्लील कमेंट से विवादों में आए समय रैना के गुजरात के शो रद्द कर दिए गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में उनके शो होने वाले थे, लेकिन अब उन्हें रद्द कर दिया गया है। ये शो 17 मार्च और 27 अप्रैल को होने वाले थे। अहमदाबाद के शेला इलाके में दो शो होने वाले थे। 'बुक माय शो' पर आज सुबह तक बुकिंग के लिए सभी शो उपलब्ध थे, लेकिन दोपहर बाद समय रैना के गुजरात के सारे शो की जानकारी हटा दी गई है।

वहीं, गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आलोचना की, और ऐसे लोगों को क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर नैतिक मूल्यों को नीचा दिखाने के लिए दोषी ठहराया। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर विवादित टिप्पणी करके बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed