फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Dead snake found in principal's car in Chhatarpur government school

Chhatarpur: प्रिंसिपल की गाड़ी से निकला मरा हुआ सांप, गर्म इंजन में जलने से हुई मौत, स्कूल में मचा हड़कंप

Mon, 11 Dec 2023 09:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Dec 2023 09:59 PM IST
सार

कार से बदबू आने की बच्चों ने कही बात। बच्चों की शिकायत के बाद कार का बोनट खोलने पर निकला 10 फीट लंबा मृत सांप।

विज्ञापन
Dead snake found in principal's car in Chhatarpur government school
कार के बोनट से निकला सांप। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छतरपुर में स्कूल के प्राचार्य की कार के बोनट से सांप निकलने का मामला सामने आया है। गाड़ी से सांप निकलने की सूचना से स्कूल में हड़कंप मच गया। परिसर में खड़ी कार से बदबू आने पर चेक किया गया तो उसमें से मृत सांप निकला। मामला शहर के शासकीय हाईस्कूल रामपुर ढला का है।

विज्ञापन


प्राचार्या लखन असाटी स्कूल के कुछ छात्रों ने कहा कि कार से बहुत दुर्गंध आ रही है। शिकायत पर बोनट खोल कर देखा तो उस पर 10 फीट लंबा सांप निकला, जो मृत अवस्था में इंजन के ऊपर पड़ा था। कार से सांप के निकलने से स्कूल और इलाके में हड़कंप मच गया। सांप को स्कूल में पदस्थ प्रयोगशाला सहायक कुंवर सिंह केवट और आउटसोर्स कर्मचारी भागीरथ कुशवाहा के सहयोग से कार से निकाला गया।
विज्ञापन


बता दें कि स्कूल के आस-पास काफी जंगल है। ऐसे में यह सांप गाड़ी के बोनट में घुस गया। इंजन के गर्म होने पर सांप मर गया होगा। गनीमत रही कि यह सांप स्कूल के अंदर नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed