फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Dalit groom performed Raas while sitting on a horse, the bullies pelted stones, case registered against 50

MP News: घोड़े पर बैठकर दलित दूल्हे ने निकाली रास, दबंगों ने किया पथराव, 50 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 06 Jun 2023 03:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 06 Jun 2023 03:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दलित दूल्हे का घोड़े पर बैठकर रास निकालना दबंगों को रास नहीं आया। उन्होंने दूल्हे समेत पूरी बरात पर पथराव किया। पुलिस ने इस मामले में 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
 

विज्ञापन
Dalit groom performed Raas while sitting on a horse, the bullies pelted stones, case registered against 50
छतरपुर में दलित दूल्हे के परिजनों को शांति रखने की अपील करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में दलित दूल्हे का घोड़े पर बैठकर रास/घुमाई करना दबंगों को पसंद नहीं आया। उन्होंने बरात पर पथराव किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बरातियों की शिकायत पर 50 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मामला बक्सवाहा थाना क्षेत्र के चौरई ग्राम का है। रितेश अहिरवार की शादी है। देवी पूजन के लिए उसने घोड़े पर बैठकर रास/घुमाई निकाली। यह दबंगों को पसंद नहीं आया। पहले तो विवाद हुआ। फिर दबंगों ने पथराव कर दिया। सूत्रों का कहना है कि हमलावर ज्यादातर यादव समाज के हैं। बाद में एसपी अमित सांघी खुद गांव पहुंचे। दो थाना प्रभारियों की 15 सदस्यीय टीम के साथ बरात सागर जिले के शाहगढ़ के लिए रवाना हुई। पुलिस ने खुद फरियादी बनकर शिकायत दर्ज की है। बलवा, मारपीट के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत यह मुकदमा दर्ज किया गया है। सुबह चार बजे तक तो एफआईआर दर्ज करने का सिलसिला चलता रहा। एसपी अमित सांघी ने बताया कि पथराव में आम लोगों को चोटें नहीं आई हैं। एसडीओपी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। उपद्रव को रोकने के लिए कार्यवाही की जा रही है।  
विज्ञापन


बड़ामलहरा क्षेत्र के डीएसपी शशांक जैन ने बताया कि बकस्वाहा थाना अक्षेत्र के चौरई गांव से दलित दूल्हे की बरात सागर जिले के शाहगढ़ जा रही थी। रस्मो-रिवाज के बाद गांव में घोड़े पर बैठकर दूल्हे की रास फैराई/घुमाई होनी थी। इस पर गांव के कथित समुदाय के लोगों ने मिलकर विरोध कर हंगामा और बलवा किया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति संभाली और पुलिस सुरक्षा में रास फिराई। तब कहीं जाकर देर शाम बारात शाहगढ़ को रवाना हुई। बरात मंगलवार को लौटी, जिसे सुरक्षा प्रदान की गई है। शादी के बाद के अन्य कार्यक्रम पुलिस सुरक्षा में किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं में मामला दर्ज 
आरोपियों पर रास्ता रोकना, बलवा का प्रयास, बलवा करना, पथराव करना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, मारपीट करना, धमकी देना, एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं सहित अन्य धाराओं 341, 353, 333, 147, 148, 149, 150, 152, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से अभी आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए हैं। गिरफ्तार करने के बाद नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।  


कमलनाथ का सवाल- बार-बार प्रदेश में क्यों हो रही हैं ऐसी घटनाएं
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि छतरपुर जिले में पुलिस की उपस्थिति के बावजूद अनुसूचित जाति के दूल्हे की बरात पर पथराव किए जाने का मामला अत्यंत गंभीर है। यद्यपि बाद में पुलिस सुरक्षा में बरात निकाली गई, लेकिन चिंता का विषय है कि इस तरह की प्रवृत्ति बार-बार मध्यप्रदेश में देखने को क्यों मिल रही है? यह सिर्फ एक बरात का मामला नहीं बल्कि अनुसूचित जाति के साथ सामाजिक न्याय का मामला है। अगर शिवराज सरकार समाज के वंचित वर्ग को समाज में सम्मान से जीने का अधिकार नहीं दे सकती तो फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में कुछ भी कहने को नहीं रह जाता। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं इस मामले में सख्त कार्यवाही करें और सामाजिक समरसता के लिए विशेष अभियान चलाएं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed