फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Two year old girl was reunited with her mother in three hours

Chhatarpur: दो साल की बच्ची को तीन घंटे में मां से मिलवाया, विवाद के चलते पति छीनकर ले गया था

Tue, 20 Feb 2024 05:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 05:32 PM IST
सार

छतरपुर में दो साल की बच्ची को तीन घंटे में उसकी मां से मिलवाया गया। बता दें कि विवाद के चलते पति, पत्नी से बच्ची को छीनकर ले गया था।

विज्ञापन
Chhatarpur Two year old girl was reunited with her mother in three hours
बच्ची को तीन घंटे में मां से मिलवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के नौगांव में थाना प्रभारी सतीश सिंह ने दो साल की बच्ची को मां से मिलवाने का मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी का एक साल से झगड़ा चल रहा है, जिसको लेकर पति नौगांव आकर अपनी पत्नी से दो साल की बच्ची को लेकर भाग गया था।

विज्ञापन


इसके चलते बच्ची की मां ने देर रात नौ बजे नौगांव थाने पहुंचकर लिखित आवदेन दिया और थाना प्रभारी सतीश सिंह को बताया कि मेरा पति मेरी बच्ची को लेकर ससुराल ग्राम झमटुली थाना बमीठा लेकर चला गया है। थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस बल को ग्राम झमतोली थाना बमीठा भेजा। जहां से पुलिस बल बच्ची को वापस लेकर आई और बच्ची को मां के सुपुर्द कर दिया। उक्त पूरी कार्रवाई में मात्र तीन घंटे का समय लगा। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी सतीश सिंह, एएसआई रामकुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक गोविंददास, प्रधान आरक्षक द्रगपाल, महिला आरक्षक राधा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed