{"_id":"62b5b30bef838b598126c883","slug":"chhatarpur-two-sides-clash-in-panotha-village-over-sarpanch-election-6-injured-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: सरपंच चुनाव को लेकर पनोठा गांव में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: सरपंच चुनाव को लेकर पनोठा गांव में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में 6 घायल
Fri, 24 Jun 2022 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:21 PM IST
सार
छतरपुर जिले के पनौठा गांव में सरपंच चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस शिकायत की है।
विज्ञापन
छतरपुर के पनौठा गांव में सरपंच पद के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की सरगर्मी है। छतरपुर के पनौठा गांव में सरपंच पद के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि छतरपुर जिले के पनौठा गांव में शांतिबाई पटेल अनाज उड़ाता किसान चुनाव चिन्ह पर सरपंच का चुनाव लड़ रही हैं। शातिदेवी पटेल के समर्थक हर्बल सिंह ने बताया कि खेत से लौटते समय संतोष पटेल, कौशल, हरी, उत्तम, कल्याण,दीपक समेत 15 से 20 लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपी उन्हे शांतिबाई पटेल का समर्थन न करने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों ने हर्बल के अलावा जयपाल, मनमोहन पटेल, हृदयेश पटेल के साथ भी मारपीट की है। हर्बल की हालत गंभीर है।
वहीं, हैंडपंप चुनाव चिन्ह पर राजकुमारी पटेल भी उम्मीदवार हैं। राजकुमारी पटेल के समर्थक कौशल किशोर, मनोज पटेल, खिल्लू कुशवाहा ने बताया कि उसे शांतिदेवी पटेल के समर्थक हृदयेश पटेल, नीरज और अन्य लोग अपहरण करके ले गए और वोट देने को लेकर जमकर मारपीट की। जिसमें कौशल किशोर, हरिसिंह, खिल्लू कुशवाहा कल्याण सिंह, संतोष सिंह अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।