फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Two newborns died in Naugaon in four days, angry relatives created a ruckus in the hospital

Chhatarpur: नौगांव में चार दिन में दो नवजातों की मौत, नाराज परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा

Tue, 28 Jun 2022 02:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 02:49 PM IST
सार

छतरपुर जिले के नैगांव में सोमवार को एक नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Two newborns died in Naugaon in four days, angry relatives created a ruckus in the hospital
नौगांव में चार दिन में दो नवजात बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के नैगांव में सोमवार को एक नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। वहीं, डिलेवरी कराने वाली नर्सों ने प्रसूति के समय लापरवाही से इनकार करते हुए संसाधनों की कमी को नवजात की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम सिंगरावन से एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सुबह 9 से 10 बजे तक प्रसव होने की बात कही थी और उसको उपचार देना शुरू कर दिया था। डॉक्टर ने नर्सों को सावधानीपूर्वक महिला का प्रसव कराने की हिदायत दी थी। क्योंकि बीते दिनों प्रसव के दौरान महिला को समय पर इलाज न मिलने से उसे रैफर किया गया था, जहां महिला ने निजी वाहन में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। इस घटना के बाद मानव अधिकार आयोग और कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया था।
विज्ञापन


सुबह के वक्त जब महिला का प्रसव कराया गया तो नवजात की मौत हो गयी, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। वहीं नर्सों ने संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया और हड़ताल शुरू कर दी, हालांकि बाद में काम पर वापस लौट आईं। बता दें, बीते 4 दिनों में दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई है, जिससे अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल में महिला डॅाक्टर की कमी भी मौतों की जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed