{"_id":"62e167f17978ad2cdc719f28","slug":"chhatarpur-two-minor-girl-students-of-girl-s-hostel-missing-police-engaged-in-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: कन्या छात्रावास की दो नाबालिग छात्राएं लापता, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: कन्या छात्रावास की दो नाबालिग छात्राएं लापता, पुलिस तलाश में जुटी
Wed, 27 Jul 2022 09:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:59 PM IST
सार
छतरपुर जिले के बिजावर के नयातल रोड स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में रह रही दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गई हैं। दोनों लापता छात्राएं ग्राम पठारी खुर्द की हैं। मामले में बिजावर पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामले में बिजावर पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बिजावर के नयातल रोड स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में रह रही दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गई हैं। ये छात्राएं मंगलवार को मॉडल स्कूल में पढ़ने गई थीं, जहां दोनों छात्राऐं सिर दर्द का आवेदन देते हुए छात्रावास लौट रही थीं, लेकिन छात्रावास नहीं पहुंचीं। दोनों लापता छात्राएं ग्राम पठारी खुर्द की हैं। उम्र करीब 15 साल होगी। मामले में बिजावर पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
बिजवारा थाना प्रभारी संदीप दीक्षित ने बताया कि गायब हुई छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा छात्राओं को भगा ले जाने का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। जांच में पता चला है कि बच्चियां सिर में दर्द होने की बात कह रही थीं। मॉडल स्कूल के शिक्षक ने छात्रावास अधीक्षिका बेबी संसिया से बात कर दोनों बालिकाओं को छुट्टी दी थी। वे स्कूल से छात्रावास के लिए निकल पड़ीं और वह छात्रावास नहीं पहुंची बीच रास्ते से ही गायब हो गईं।