फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Two laborers died and six injured due to lightning, old man also lost his life in Chandi Chopra

Chhatarpur: बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत-छह घायल, चंडी चौपरा में भी गई वृद्ध की जान

Sat, 22 Jul 2023 10:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 10:07 PM IST
सार

छतरपुर जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है। 

विज्ञापन
Chhatarpur: Two laborers died and six injured due to lightning, old man also lost his life in Chandi Chopra
बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : iStock

विस्तार

छतरपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाली में प्लांटेशन का काम करते समय बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 4 लोगों को इलाज केलिए दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जबेरा थाना क्षेत्र के चंडी चौपरा में आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत हो गई और तेंदूखेड़ा में एक युवक झुलस गया, जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना अंतर्गत ग्राम पाली में वन विभाग द्वारा प्लांटेशन का कार्य कराया जा रहा था। इस प्लांटेशन के कार्य में वन विभाग के कर्मचारी एवं मजदूर वहीं पर उपस्थित थे। शनिवार की शाम को तेज बारिश और आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट होने पर मजदूर व कर्मचारी वहां खड़ी हुई एक ट्रॉली के नीचे छिप गए, लेकिन इसी बीच अचानक ट्रॉली के ऊपर ही आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे  वहां पर मौजूद 6 मजदूर एवं एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें तत्काल ही दमोह के जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर गुड्डू पिता हलकन यादव (25) एवं बाबू सिंह पिता वकील लोधी (25) निवासी पाली की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि लीलाधर पिता गौरीशंकर यादव 35 वर्ष, भगवानदास पिता रामचरण यादव 22 वर्ष, भारत पिता सीताराम यादव 25 वर्ष एवं धर्मेंद्र पिता मंगल अहिरवार 25 वर्ष का दमोह जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अरविंद पिता नत्थी यादव 20 वर्ष और बीट गार्ड रामकुमार अहिरवार तथा साहब पिता नारायण यादव 22 वर्ष का बक्सवाहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


चंडी चौपरा में वृद्ध की मौत
जबेरा थाना अंतर्गत चंडी चौपरा ग्राम की टोरिया में घर के बाहर खड़े 55 वर्षीय परसोत्तम अहिरवार पर शनिवार दोपहर बिजली गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जबेरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमलीडोल गांव में गिरी आकाशीय बिजली
तेंदूखेड़ा से 12 किलोमीटर दूर इमलीडोल गांव में शनिवार दोपहर खेत में बिजली गिरी, जिससे रामू पिता लेखलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पूरे परिवार के साथ खेत में ही रहता है और दोपहर में अपने घर का छप्पर सुधार रहा था इसी दौरान उस पर आकाशीय बिजली आकर गिरी और रामू उसकी चपेट में आ गया और वह घर से नीचे गिरा। परिजन तत्काल उसे तेंदूखेड़ा स्वास्थ केंद्र लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed