{"_id":"63c4e0a70668a13a2806be04","slug":"chhatarpur-tractor-trolley-stolen-from-farmer-house-in-chhatarpur-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: बाप रे बाप! 'धरतीपुत्र' के घर से ट्रैक्टर-ट्रॉली ही चुरा ले गए चोर, आठ महीने पहले खरीदा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: बाप रे बाप! 'धरतीपुत्र' के घर से ट्रैक्टर-ट्रॉली ही चुरा ले गए चोर, आठ महीने पहले खरीदा था
Mon, 16 Jan 2023 10:59 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:59 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक किसान के घर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। फिलहाल, किसान ने थाने में जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। किसान ने ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब आठ महीने पहले खरीदी थी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में रातों-रात ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसे अज्ञात चोर घर के बाहर से चोरी कर ले गए। मामला छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरकोहा का है। रात में चोरों ने घर के बाहर रखे टैक्टर-ट्रॉली को चोरी कर लिया है, जिसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाना में की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया, महिंद्रा ट्रैक्टर MP-16 ZA 7612, जिसकी कीमती तकरीबन चार लाख रुपये और ट्राली की कीमत 60 हजार रुपये है। इसे आठ महीने पहले खरीदा था। ट्रैक्टर को आसपास खोजा, कुछ दूर तक तो ट्रैक्टर के पहियों के निशान समझ में आए, लेकिन मिला नहीं। पीड़ित राजेश यादव (32) पिता रतन यादव ने अपने भाई विनोद यादव के साथ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह गांव में खेती-बाड़ी का काम करते हैं। चोरी हुए ट्रैक्टर का चेचिस चंबर MBNGAACDANRC07526, इंजन RNDIDN लाल रंग की ट्राली, जिसके आगे की पट्टी पर 'सबका मालिक एक' और साइड में 'कृषि कार्य हेतु' लिखा है।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रैक्टर को पीड़ित ने अपने भाई के घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह छह बजे जब देखा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से गायब था। लोगों का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्र में गस्त न होने के कारण चोरों और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिसके चलते आए दिन ग्रामीण अंचलों में वारदातें हो रही हैं।
विज्ञापन
