{"_id":"64eda824191940242d07e0d7","slug":"chhatarpur-sister-will-be-able-to-tie-rakhi-to-prisoners-in-jail-on-august-30-jail-administration-has-arranged-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: जेल में बंदियों को 30 अगस्त को बहनें बांध सकेंगी राखी, जेल प्रशासन ने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: जेल में बंदियों को 30 अगस्त को बहनें बांध सकेंगी राखी, जेल प्रशासन ने की व्यवस्था
Tue, 29 Aug 2023 01:41 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:41 PM IST
सार
छतरपुर में बंदियों के लिए जेल प्रशासन ने अनूठी व्यवस्था रखी है। जेल प्रशासन ने समय निर्धारित किया है। प्रशासन ने कहा है कि जेल में बंदियों को 30 अगस्त को बहनें राखी बांध सकेंगी।
विज्ञापन
जिला जेल में रक्षाबंधन के लिए बहनें बांध सकेंगी राखियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर में बंदियों के लिए जेल प्रशासन ने इस बार अनोखी व्यवस्था की है। रक्षाबंधन के अवसर 30 अगस्त को बहनें जेल में बंद अपने भाईयों के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक राखी बांध सकेंगी। पुरुष बंदियों से मुलाकात और राखी बांधने हेतु उनके परिवार की महिला सदस्य अपने छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दिला पाएगी।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक केके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एक बंदी से मुलाकात का अधिकतम समय 10 मिनट होगा। बंदियों के परिजनों को पहचान पत्र लेकर आना होगा तथा मुलाकात के दौरान कीमती सामान और मोबाइल आदि लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही पके हुए भोजन की अनुमति नहीं रहेगी। केवल मौसमी फल और 200 ग्राम मिठाई ही जेल गेट के अंदर ले जा सकेंगे। नारियल जेल के अंदर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन खुद पूजा की थाली उपलब्ध करवाएगा। केवल रूमाल, राखी, चंदन लेकर जाना होगा। एक कैदी से मुलाकात करने वाले परिजन एक ही बार में जा सकेंगे। नगद पैसा लेना-देना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मुलाकात के दौरान जेल प्रशासन पहले तलाशी करेगा। किसी तरह की विवादित स्थिति उत्पन्न न करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
