{"_id":"66e0633c2ebd25631301b477","slug":"chhatarpur-show-cause-notice-issued-to-doctor-who-was-absent-from-duty-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: ड्यूटी से गायब रही चिकित्सक को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस, इस मामले में इलाज न करने पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: ड्यूटी से गायब रही चिकित्सक को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस, इस मामले में इलाज न करने पर हुई कार्रवाई
Tue, 10 Sep 2024 08:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 10 Sep 2024 08:48 PM IST
सार
ड्यूटी से गायब रही महिला चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। बता दें कि गोली लगने से घायल युवक का इलाज न करने के मामले में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
छतरपुर जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बीते रोज महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुखर्रा में गोली लगने के कारण घायल हुए एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां ड्यूटी चिकित्सक के नदारद रहने के कारण एक अन्य चिकित्सक को युवक का इलाज करना पड़ा। अब इस मामले को संज्ञान में लेकर सिविल सर्जन ने संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉक्टर जीएल अहिरवार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे गोली लगने से घायल हुए युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। शाम की ओपीडी में डॉक्टर संजना रॉबिन्सन की ड्यूटी थी। लेकिन वे जानकारी दिए ड्यूटी से गायब रहीं। उनकी अनुपस्थिति में एक अन्य चिकित्सक ने घायल का इलाज किया।
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने मामले को संज्ञान में लेकर डॉ. संजना रॉबिन्सन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डॉक्टर जीएल अहिरवार ने बताया कि निर्धारित समयावधि में संतोष जनक जवाब न मिलने पर डॉक्टर संजना रॉबिन्सन के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन
