{"_id":"673c83a6cad3f4a0a1086956","slug":"chhatarpur-route-will-remain-changed-during-pilgrimage-from-bageshwar-dham-to-orchha-traffic-police-appeal-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: बागेश्वर धाम से ओरछा धाम पदयात्रा के दौरान मार्ग रहेगा परिवर्तित, यातायात पुलिस ने की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: बागेश्वर धाम से ओरछा धाम पदयात्रा के दौरान मार्ग रहेगा परिवर्तित, यातायात पुलिस ने की ये अपील
Tue, 19 Nov 2024 05:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Nov 2024 05:55 PM IST
सार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री 21 से 29 नवंबर तक सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकालेंगे। यात्रा धाम से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक निकाली जाएगी। पदयात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम से ओरछा धाम पदयात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग परिवर्तित किया गया है। जहां अब यातायात पुलिस की अपील है कि निर्धारित लेन में रहें, अनियंत्रित गति में वाहन न चलाएं और न ही ओवरटेक करें।
विज्ञापन
बता दें कि 21 नवंबर से बागेश्वर धाम जिला छतरपुर से ओरछा धाम जिला निवाड़ी पदयात्रा का आयोजन है। पदयात्रा मार्ग निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए झांसी-खजुराहो फोरलेन हाइवे में मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। पदयात्रा के प्रथम दिवस दिनांक 21 नवंबर 2024 को पदयात्रा जो बागेश्वर धाम से कदारी फार्मेसी कॉलेज तक रहेगी, उस दौरान झांसी- खजुराहो फोरलेन हाइवे पर निर्धारित मार्ग व्यवस्था और डायवर्सन प्लान जारी किया जा रहा है। सभी से अपील है कि दिए गए मार्ग डायवर्सन का पालन करेंगे।
विज्ञापन
डायवर्सन मार्ग इस प्रकार है
डायवर्सन मार्ग में झांसी तरफ से खजुराहो, पन्ना की ओर जाने वाले समस्त वाहन कदारी फार्मेसी कॉलेज से पहले वाले कट पॉइंट से अपनी लेन परिवर्तित कर लेंगे। फिर उसके बाद देवगांव गजानन ढाबा के पास कट से वापस अपने लेन में आ जाएंगे और खजुराहो से झांसी की तरफ आ रहे वाहन अपनी ही लेन में चलते रहेंगे। यातायात पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है की निर्धारित लेन में ही रहें। अनियंत्रित एवं तेज गति में वाहन न चलाएं और न ही ओवरटेक करें। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें। यह मैसेज और जानकारी छतरपुर यातायात पुलिस द्वारा जनहित में जारी किया गया है।
विज्ञापन
