{"_id":"633e4f342ffa2c78186ef742","slug":"chhatarpur-news-three-died-due-to-lightning-mourning-spread-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली बनी काल: दशहरे के दिन एकसाथ तीन की मौत, गांव में पसरा मातम, छतरपुर के गौरिहार की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली बनी काल: दशहरे के दिन एकसाथ तीन की मौत, गांव में पसरा मातम, छतरपुर के गौरिहार की घटना
Thu, 06 Oct 2022 09:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 09:16 AM IST
सार
छतरपुर जिले के ग्राम क्योटी में त्यौहार की खुशी मातम में बदल गई, यहां आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
छतरपुर: बिजली गिरने से तीन की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में दशहरे के दिन आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। त्योहार के दिन एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना जिले के लवकुश नगर अनुभाग के गौरिहार तहसील अन्तर्गत ग्राम क्यूटी की है। हादसे में बलुआ प्रजापति (28 वर्ष), लल्लू प्रजापति (45 वर्ष) और विश्वनाथ प्रजापति (36 वर्ष) की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा।
नायब तहसीलदार गौरिहार नारायण अनुरागी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मौके पर आरआई, पटवारी को भेजा गया है। जरूरी कार्रवाई कर जल्द ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।