{"_id":"66433b794839a4915d0141ce","slug":"chhatarpur-news-three-children-including-two-real-brothers-died-due-to-drowning-in-pond-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत, इलाके में हाहाकार और मातम पसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत, इलाके में हाहाकार और मातम पसरा
Tue, 14 May 2024 03:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 14 May 2024 03:53 PM IST
सार
छतरपुर जिले में चंदला थाना क्षेत्र के रावपुर गांव के रतन तालाब से बड़ी और अप्रिय घटना सामने आई है। जहां इस तालाब में गांव के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनो बच्चों की उम्र क्रमशः चार, पांच और आठ साल थी।
विज्ञापन
मृतक बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में सोमवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। शाम तक तीनों के शवों को बाहर निकाला गया। तीनों तालाब में नहाने गए थे। यह बच्चे घर में खेलने का कहकर निकले थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले की चंदला विधानसभा के रावपुर गांव में सोमवार दोपहर को विजय (आठ), केशरीलाल (चार) और रितिक (पांच) घर से खेलने निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो घरवालों ने तलाश शुरू की। जहां बच्चों के कपड़े तालाब के पास दिखाई दिए। टॉर्च से देखने पर शव तालाब में उतरते नजर आए और पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला और चंदला अस्पताल ले जाया गया। जहां अब आज मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
रितिक के पिता स्वामीदीन ने बताया कि दोपहर दो बजे रितिक खाना खाकर गांव के दो बच्चों के साथ खेलने गया था। शाम तक नहीं लौटा तो ढूंढना शुरू किया। तीनों की बॉडी तालाब में मिली है। एक साथ हुई तीन बच्चों की मौत से इलाके में हाहाकार और सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं गांव में मातम और परिवारजनों के रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
