फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Suspended DEO was clearing files in office when collector team raided he ran away

Chhatarpur News: ऑफिस में फाइलें निपटा रहे थे निलंबित डीईओ, कलेक्टर टीम ने छापा मारा तो भाग खड़े हुए

Fri, 30 Aug 2024 06:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 06:28 PM IST
सार

छतरपुर के तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमके कोटार्य को सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत ने विभिन्न शिकायतों में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया था। इसकी जानकारी लगते ही कोटार्य बैक डेट में लाखों के बिल का भुगतान करने लगे। कलेक्टर ने इस मामले पर एक्शन लिया है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur News Suspended DEO was clearing files in office when collector team raided he ran away
कलेक्टर टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के निलंबन होने के बाद वह ऑफिस में बैठकर बैक डेट में फाइलें और कार्य निपटाने का काम कर रहे थे। इसकी शिकायत और जानकारी लगाने पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर कोषालय अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने डीईओ ऑफिस में छापा मारा। जहां कलेक्टर की टीम आने की जानकारी लगते ही निलंबित हो चुके प्रभारी डीईओ एमके कोटार्य ऑफिस से भाग निकले।

विज्ञापन


मामले की जानकारी सहायक संचालक आरपी प्रजापति ने कोषालय अधिकारी को दी और सस्पेंड का ऑर्डर देखकर ऑफिस में मेडिकल का कागज देकर ऑफिस से डीईओ निकल गए। वहीं, डीईओ ऑफिस के कर्मचारियों को कलेक्टर की टीम ने हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी ने कोई गलत काम किया या कोई भुगतान किया तो बड़ी कार्रवाई का अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बता दें कि छतरपुर के तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमके कोटार्य को सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत ने विभिन्न शिकायतों में दोषी पाए जाने पर निलंबित किया है। कोटार्य के विरुद्ध विधायक बिजावर बबलू शुक्ला द्वारा विधानसभा में प्रश्न लगाकर गंभीर मुद्दे शासन के सामने उठाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सागर कमिश्नर द्वारा जांच के बाद निलंबन की कड़ी कार्रवाई की गई। लेकिन एमके कोटार्य निलंबन के बाद भी नहीं रूके। अपने निलंबन की जानकारी लगते ही वो ऑफिस में बैठकर बैक डेट में लाखों के बिलों के भुगतान करने एवं अनेक नियम विरुद्ध आदेश अनाधिकृत रूप से जारी करने लगे। इसकी जानकारी लगते ही कलेक्टर द्वारा डीईओ ऑफिस में छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed