फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Smoke rose from AC bogie in Khajuraho-Udaipur Intercity train

Chhatarpur News: खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में AC बोगी से उठा धुआं, मऊरानीपुर स्टेशन पर रोक कर बुझाई गई आग

Fri, 25 Oct 2024 06:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 25 Oct 2024 06:54 PM IST
सार

खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में शार्ट सर्किट के चलते एसी बोगी से धुआं उठने लगा। ऐसे में ट्रेन को मऊरानीपुर स्टेशन पर रोक कर आग बुझाई गई।

विज्ञापन
Chhatarpur News Smoke rose from AC bogie in Khajuraho-Udaipur Intercity train
ट्रेन से निकला धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट होने से एसी कोच में धुंआ उठ गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन खजुराहो से उदयपुर जा रही थी, जिसे उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। उसके बाद रेलवे स्टॉफ ने आनन-फानन में स्थिति पर काबू पाया। ट्रेन आधे घंटे से अधिक समय तक रुकी रही, फिर उसे उदयपुर के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


ट्रेन खजुराहो से चलकर उदयपुर जा रही थी, तभी हरपालपुर से 15 किलोमीटर आगे ट्रेन के एसी कोच एम-2 में इलेक्ट्रिक स्पॉर्किंग से धुंआ आ गया, जिसकी जानकारी रेलवे को दी गई। रेलवे विभाग ने ट्रेन को उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर रोक और उसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेन के स्टेशन पर रुकते से पहले ही लोग ट्रेन से कूदने लगे थे।
विज्ञापन




मऊरानीपुर स्टेशन पर पहुंची ट्रेन तो उठता दिखा धुआं इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19665 आज सुबह खजुराहो से उदयपुर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन करीब 45 मिनट की देरी से दोपहर 12:32 बजे मऊरानीपुर स्टेशन पहुंची। यहां यात्री उतरे तो उनको एम-2 कोच के एसी पैनल से धुआं निकलता हुआ दिखा। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। कोच के भीतर बैठे यात्री अपना-अपना सामान लेकर नीचे कूद गए। तुरंत ट्रेन के गार्ड और रेलवे अधिकारी भी पहुंचे। रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। झांसी मंडल पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि ट्रेन में शॉर्ट सर्किट से एसी के एम-2 कोच में धुआं निकला था। तुरंत अग्निशमन यंत्र से धुआं पर काबू पा लिया गया। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed