फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Nephew became bloodthirsty for land shot uncle and got shot near his private part

Chhatarpur News: जमीन के लिए खून का प्यासा बना भतीजा, चाचा को मारी गोली प्राइवेट पार्ट के पास जा लगी

Tue, 26 Nov 2024 06:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 06:45 PM IST
सार

मामला छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जमीन विवाद में भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी।

विज्ञापन
Chhatarpur News Nephew became bloodthirsty for land shot uncle and got shot near his private part
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में पारिवारिक जमीन विवाद में भतीजे द्वारा अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मारने का मामला सामने आया है। जहां गोली पीड़ित के गुप्तांग के पास (कमर के नीचे) जाकर लगी और वहीं फंस गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला गौरिहार थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जमीन विवाद में भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी। घटना उस वक्त की है, जब चाचा देर रात बाथरूम के लिए उठा और बाहर निकला। इसी दौरान अपने साथियों के साथ घात लगाए भतीजे ने गोली मार दी, जो चाचा की कमर के नीचे गुप्तांग ले पास जाकर लगी। गोली की आवाज और घायल की चीख/पुकार सुनकर परिजन बाहर निकले, तब तक आरोपी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


घायल को इलाज के लिए पहले गौरिहार अस्पताल ले जाया गया, पर हालत गंभीर होने पर सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गौरिहार थाना क्षेत्र की चौकी पहरा पुलिस की माने तो प्रारंभिक जांच में विवाद पारिवारिक और जमीनी बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मामला क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चंदला विधानसभा के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम चूहाखेड़ा का है। जहां के रहने वाले 50 साल के कालीदीन पिता सुखनंदी अहिरवार (निवासी ग्राम चूहाखेड़ा थाना गौरिहार) मंगलवार की रात/तड़के सुबह तकरीबन 1.30 बजे पेशाब करने के लिए उठे तो सोचा सुबह होने को है तो भैंस बांध लूं और जैसे ही वह भैंस बांधने के लिए पहुंचे तो उसके बड़े भाई मैंकू के लड़के (भतीजे) अर्जुन सहित तीन जो अपने साथियों के साथ घात लगाए बैठे था ने गोली मार दी।

परिजनों ने बताया
पूरे मामले में परिजनों में भाई कमलेश की माने तो भाई रात में भैंस बांधने के लिए बाड़े में गया था। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई, उसके बाद भाई ने आवाज लगाई कि अर्जुन ने गोली मार दी है। हम लोगों से पहरा चौकी ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे गौरिहार अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

रात में ही ले गए चौकी
घटना के बाद देर रात ही घायल को पहरा चौकी ले जाया गया। जहां से उसे गौरिहार के अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार सुबह तकरीबन नौ बजे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक्स-रे कराया, जिसमें गोली फंसी हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि परिवार में बंटवारे को लेकर जमीन विवाद चल रहा था, जिसके चलते चाचा कालीदीन को भतीजे अर्जुन ने गोली मारी है।


एक्स-रे में दिख रही, शरीर में फंसी गोली
एक्स-रे तस्वीर और इलाज कर रहे जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. मनोज की माने तो कालीदीन के शरीर में गोली अब भी कमर के नीचे गुप्तांग के पास फंसी हुई है। ऑपरेशन कर निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed