{"_id":"6497df42109138fd720ffa73","slug":"chhatarpur-news-father-bier-wakes-up-with-daughter-doli-life-lost-due-to-electrocution-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से पिता की मौत, बेटी की डोली के बाद उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट लगने से पिता की मौत, बेटी की डोली के बाद उठी अर्थी
Sun, 25 Jun 2023 12:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:01 PM IST
सार
छतरपुर में एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी की विदाई के बाद पिता की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। एक पिता जिसने कुछ वक्त पहले ही अपनी बेटी को हंसी खुशी विदा किया था, कुछ देर बाद की उसकी करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजन आनन फानन में शख्स को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार घटना जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरा की है। बताया जा रहा है कि गांव में बेटी की विदाई के बाद उसके पिता की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ग्राम बरा निवासी ग्याप्रसाद पुत्र धनीराम पटेल (उम्र 40 वर्ष) की बेटी का विवाह था, जहां रात भर घर में खुशियों का माहौल रहा और विवाह की रस्में अदा होती रहीं। सुबह बेटी की विदाई के बाद जब ग्याप्रसाद बेटी को भेंट की गई सामग्री को पिकअप वाहन में रखवा रहा था, तभी पिकअप के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजन ग्याप्रसाद को सीधे जिला अस्पताल लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तो वहीं घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।