फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Accused who robbed e-rickshaw driver arrested police seized hemp trees

Chhatarpur News: ई-रिक्शा चालक के साथ लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गांजा के पेड़

Mon, 21 Oct 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 08:24 PM IST
सार

ई-रिक्शा चालक के साथ लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने गांजा के पेड़ के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chhatarpur News Accused who robbed e-rickshaw driver arrested police seized hemp trees
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले में 29 सितंबर 24 को ई-रिक्शा चालक पीड़ित सुनील रैकवार को रेलवे स्टेशन छतरपुर से सटई रोड छोड़ने की बात कहकर दो अज्ञात आरोपियों द्वारा चालक के साथ मारपीट व ई-रिक्शा सहित अन्य सामग्री लूटने संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद किया गया था। घटना स्थल सहित अन्य संबंधित स्थान से साक्ष्य एकत्र किए गए। एकत्रित साक्ष्य एवं हुलिया के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई।

विज्ञापन


सोमवार को उक्त लूट की घटना के एक आरोपी शैलू साहू पिता छन्नू साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पीतांबरा मंदिर के पास सटई रोड को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी शैलू ने अपने साथी के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालक के साथ लूट करना स्वीकार किया एवं लूटे गए ई-रिक्शा कीमत करीब दो लाख रुपये को आरोपी के पास से बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है, अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


उक्त कार्रवाई निरीक्षक बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी थाना सिविल लाइन, उनि धर्मेन्द राजपूत, प्रआर जयवेदी, प्रआर राजू, आर. हरेन्द, आर. भूपत, आर. युवराज, आर. दिनेश की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गांजा के पेड़, आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब, नशीली सामग्री जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान थाना बंशिया क्षेत्र के ग्राम धावा में एक घर के पीछे रिक्त भूमि पर अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड़ होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ग्राम धावा संबंधित स्थान पर पहुंची। विधिवत कार्रवाई कर एक घर के पीछे रिक्त भूमि पर लगे कुल छोटे बड़े पेड़ 36 नग कुल मादक पदार्थ का वजन करीब 45 किग्रा एवं कुल कीमत करीबन दो लाख रुपये जब्त किया गया।




आरोपी रजोल सिंह राठौर पिता झल्ला सिंह निवासी ग्राम धावा थाना बंशिया जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बंशिया में धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में अग्रिम विवेचना कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बंसिया उपनिरीक्षक सुरेंद्र मरकाम, थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक अतुल झा, थाना प्रभारी गोयरा उप निरीक्षक संजय पांडेय, चौकी प्रभारी बछौन उनि. शैलेन्द्र सिंह रावत एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed