{"_id":"62f077c2a6bed77d9f3bc294","slug":"chhatarpur-murder-of-elderly-sleeping-in-the-house-with-sharp-weapons-deep-wounds-on-the-head-and-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: घर में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियारों से हत्या, सिर व चेहरे पर गहरे घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: घर में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियारों से हत्या, सिर व चेहरे पर गहरे घाव
Mon, 08 Aug 2022 08:11 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 08 Aug 2022 08:11 AM IST
सार
मामला छतरपुर जिले के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर घाट का है। घर में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के सिर और चेहरे पर भी वार किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के सिर और चेहरे पर भी वार किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने घटना के पीछे रंजिश होने की बात भी कही है।
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के गोयरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर घाट का है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय रामदेव पिता चुन्नू केवट गांव के बाहर मुख्य सड़क के पर बने मकान में सो रहे थे। 6-7 अगस्त की रात अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। रामदेव के भाई बिहारी केवट ने बताया कि जब सुबह मेरा भतीजा यानी रामदेव का बेटा नाश्ता लेकर वहां पहुंचा तो देखा उसके पिता की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। मामले की सूचना गोयरा थाना पुलिस को दी गई। बिहारी केवट के अनुसार उनकी पुरानी रंजिश कुछ लोगों से चलती थी और उनके द्वारा तीन लोगों के नाम भी पुलिस को बताए गए हैं।
लवकुशनगर एसडीओपी पीएल प्रजापति का कहना है कि सभी बिंदुओं पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है और जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।